वीडियो: लगातार 5 टॉस हारने के बाद ऋषभ पंत लगे जोर जोर से हंसने, बाद में दी ये सफाई, आया ये रिएक्शन

0
75
views
After losing 5 consecutive tosses, Rishabh Pant started laughing out loud, later gave this clarification, this reaction came
PC: BCCI

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच पांच मैच की श्रृंखला का आखिरी मुकाबला बैंगलोर में बारिश की वजह से रद्द किया गया। जहां इस मैच में केवल 3.2 ओवर ही फ़ेकें गए वहीं मैच रद्द होने से फैंस के साथ दोनों देश के क्रिकेटर भी मायुस रहे  जहां एक जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास में रिकॉर्ड की बौछार ला सकती थी। वहीँ टॉस के दौरान अचानक ऋषभ पंत हस पड़े जहाँ उनके साथ महाराज , श्रीनाथ भी खड़े मुस्कुराने लगे । आगे खबर विस्तार से ।



वहीं पांच मैच की सीरीज में लगातर 5 टॉस हारने का कप्तानी में डेब्यू का रिकॉर्ड  ऋषभ पंत ने अपने नाम करवा लिया। वहीं टॉस हारने के बाद पंत मैदान पर ही हसने लगे , लगा की अब टॉस की जरूरत हो नहीं विपक्षी दल ही बताए क्या करना है।

लगातार 5 टॉस में मिली हार

After losing 5 consecutive tosses, Rishabh Pant started laughing out loud, later gave this clarification, this reaction came
PC: Twitter

भारतीय क्रिकेट में धोनी ने सर्वाधिक बार टॉस जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है वहीं टॉस जीत और हार में बड़ा अंतर लाता है। लेकिन यह भी सच है की टॉस पर किसी का बस नहीं चलता । टॉस पर राज केवल किस्मत का होता है। वहीं लगातार टॉस हारने के बाद यह मुद्दा टॉस से लेकर प्रेजेंटेशन तक छाया रहा ।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन पर पंत ने टॉस को लेकर कहा



ऋषभ पंत से मुरली कार्तिक ने पूछा की टॉस के बारे में क्या बोलना चाहेंगे । ऋषभ पंत ने हस्ते हुए कहा की टॉस एक ऐसी चीज है जिसपर किसी का बस नहीं चलता ।

उसके बारे में मैं कुछ भी नहीं कर सकता लिहाजा यह पहली बार ऐसा हुआ है की मैं इतनी बार टॉस वो भी एक साथ हारा हूं। ऐसा मेरे साथ पहले कभी नही घटा है। मैं भी उसके लिए नया एवम अचंभित हूं। ये मेरे हाथ में नहीं था ।

टॉस में हारने के बाद ऋषभ पंत का रिएक्शन



टॉस हारने के बाद मैदान पर ही ऋषभ पंत हसने लगे, वहीँ पास खड़े मैच रेफरी पूर्व गेंदबाज़ भी उनके साथ हसने लगे साथ में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान महाराज को भी हंसी आ गई ।

जहां उनकी हंसी ये बयान कर रही थी की उनका कोई भी जोर टॉस पर नहीं चल रहा मानों सिक्का दक्षिण अफ्रीका के अधीन हो गई हो और उनका ही कहा मान रही हो। गैरतलब है की ऐसा ही कुछ आईपीएल सीजन 2022 में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन के साथ भी हुआ था जब वे लगातार 4 टॉस हारे थे। संजू सैमसन का भी रिएक्शन ऋषभ पंत की ही भांति थी।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here