हाल में ही भारत और दक्षिण अफ्रीका ने बीच 5 टी 20 मैच की सीरीज का अंत हुआ । जहाँ 2-2 की बराबरी पर सीरीज रहा , आखिरी और निर्णायक मैच में बारिश ने खलल डाली और मैच को रद्द करना पड़ा , वहीँ रिज़र्व डे ना होने की वजह से श्रृंखला को टाई घोषित किया गया । इसके ठीक बाद इरफ़ान पठान के भाई युसूफ पठान ने टी 20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी आदर्श प्लेइंग XI का चुनाव किया, जहाँ उन्होंने ऋषभ पंत को सीधा बाहर कर दिया है । तो कैसा है युसूफ पठान की वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम आये जानते हैं ।
दक्षिण अफ्रीका सीरीज में ऋषभ पंत को ख़राब शॉट की वजह से आलोचना का शिकार होना पड़ा । वादे बड़े क्रिकेट के दिग्गजों ने यह साफ़ कहा की वे एक तरीके से बार बार आउट हो रहे हैं । पिछली गलती से कोई भी सबक लिए बिना वे काम कर रहे हैं । सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर यह साफ कहा की पूरी गलती पर कोई भी काम नहीं करते दिखाए दे रहे स्टैंड-इन इंडिया कप्तान . जहाँ गेंदबाज़ उन्हें वाइड गेंद डालता है और वे उसे मारने के चक्कर में मिस हिट कर आउट हो रहे हैं ।
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया में साल 2022 टी 20 विश्व कप के लिए अपने प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है जहाँ उन्होंने अनुभव को युवा पर प्राथमिकता दी है । जहाँ उन्होंने पंत को टीम में शामिल नहीं कर दिनेश कार्तिक को शामिल किया है । वही गावस्कर का भी यही मानना है की दिनेश कार्तिक को वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा जरूर मिलना चाहिए ।
स्टार स्पोर्ट्स पर इरफ़ान पठान ने ऋषभ पंत पर दिनेश कार्तिक को चुने जाने पर अपने विचार दिए हैं । जहाँ उन्होंने कहा “ऑस्ट्रेलिया में टीम को एक ठोस शुरुआत करने की दरकार है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर गेंद हरकत करेगी जहाँ गेंद में स्विंग और सीम होगा। आपको ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होगी जिसके पास अपार अनुभव हो।”

इरफ़ान पठान ने कहा की उनके टॉप 3 होंगे रोहित शर्मा , विराट कोहली और लोकेश राहुल । जहाँ तीनों धाकड़ बल्लेबाज़ हैं । हालाकिं उन्होंने यह भी कहा की विराट कोहली का बल्ला अभी खामोश है लेकिन उनका ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर रिकॉर्ड शानदार है । जहाँ ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली जरूर अच्छा प्रदर्शन करेगें ।
इरफ़ान ने अपने स्क्वाड में सूर्यकुमार यादव को चौथे नंबर पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पांचवें स्थान दिया है। छठे नंबर पर पठान ने कार्तिक को रखा है वहीँ रवींद्र जडेजा को सातवें नंबर पर रखा गया है।
गेंदबाज़ी की कमान जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल को दी है , जबकि युजवेंद्र चहल को स्पिन विकल्प के लिए जगह दी है वहीँ उनका साथ जडेजा देंगे।
WC-T20 विश्व कप के लिए इरफान पठान की भारत एकादश:
केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह







