भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र बचे टेस्ट को खेलने के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी है । जहाँ भारतीय टीम के कॅप्टन विराट कोहली और रोहित शर्मा पहले ही इंग्लैंड पहुंच गए हैं वहीँ आज ऋषभ पंत और श्रेयस इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुके हैं । वहीँ भारत और इंग्लैंड के विरुद्ध एजबेस्टन में शुरू होने वाले 5 वें और निर्णायक टेस्ट मैच से पहले से पहले टीम इंडिया लीसेस्टरशायर के खिलाफ अनौपचारिक अभ्यास मैच खेलेगी जिसके लिए टीम इंडिया लीसेस्टर पहुंच गई है।जहाँ अभ्यास के दौरान टीम इंडिया पिच वातावरण और पेस उछाल से पुनः खुद को अभ्यस्त करना चाहेगी ।
इंग्लिश परिस्थितियों को ठीक से समझने के लिए और अच्छा और अनुकूल प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया अभ्यास मैच खेलेगी । वहीँ आपको बता दें की सूत्रों के अनुसार शुभमन और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करते नज़र आयेगेँ । अगर ऐसा हुआ तो पहले सेशन में भारतीय फैंस को चौको और छक्कों की बारिश देखने मिल सकती है । जहाँ इस बार भारतीय टीम एक अलग अंदाज़ में खेलती नजर आएगी ।

विराट रोहित आये मैदान पर नज़र
गैरतलब है की अभ्यास मैच से पहले वार्म अप सेशन में विराट कोहली , रोहित शर्मा और बुमराह ने जमकर पसीना बहाया।
रोहित शर्मा विराट कोहली और बुमराह को मिला था आराम
गौरतलब है की आईपीएल सीजन के तुरंत बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को 5 टी 20 मैच खेलना था । वर्क लोड को संतुलित करने के लिए विराट कोहली , रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था । जहाँ अब ये तीनों इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते नज़र आयेगें । जहाँ लोकेश राहुल की कमी जरूर टीम इंडिया को खलेगी ।
ऋषभ और श्रेयस आज हुए रवाना
गौरतलब है की ऋषभ पंत और श्रेयस आज टीम इंडिया से जुड़ने के लिए रवाना हो गया हैं । जहाँ इंग्लैंड में ये दोनों प्लेयर टीम इंडिया को ज्वाइन करेगें । वहीँ दूसरी ओर हार्दिक की अगुवाई में टीम इंडिया आयरलैंड दूसरे के लिए निकलने के लिया तैयार है ।
क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है की क्रिकेट का तड़का अभी कम नहीं होगा जहाँ एक के बाद एक सीरीज और मैच भारत के होने वाले हैं ।
View this post on Instagram
भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्ण।







