BCCI ने आयरलैंड दौरे के लिए 17 सदस्यीय टीम की औपचारिक घोषणा पहले ही कर दी है । जहाँ टीम इंडिया अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज होने के बाद तुरनर आयरलैंड के लिए रावण होगी । जहां कुछ प्लेयर की लॉटरी लगी तो कुछ प्लेयर्स के सिलेक्शन ना होने पर फैंस के साथ खुद प्लेयर्स भी मायूस रहे ।
मायूस रहने वाले प्लेयर की सूचि में आईपीएल में गुजरात टीम के फिनिशर राहुल तिवतिया भी शामिल हैं । जिनके भावुक ट्वीट के बाद पूर्व खिलाड़ी ने अपनी राय देते हुए ये कहा की ट्वीटर की जगह प्रदर्शन पर फोकस करें ”
एक तरफ जहाँ भारतीय टीम में संजू सैमसन और राहुल त्रिपाठी के चुनाव से एक तरफ फैंस बेहद खुश हैं वहीं दूसरी तरफ राहुल तिवातिया और पृथ्वी शॉ के सेलेक्ट ना होने पर फैंस और खुद प्लेयर बेहद नाखुश है और सोशल मीडिया के जरिये अपनी भावना को जाहिर कर रहे हैं । भारतीय टीम का ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर राहुल तेवटिया का भावुक बयान आया है जहां वह अपने शब्दों से अपने दर्द को बयान करते नजर आ रहे हैं।
राहुल तेवटिया ने सोशल मीडिया को पर लिखा “एक्सपेक्टेशन हर्ट्स” उम्मीद दर्द देती है । राहुल तेवटिया आयरलैंड दौरे पर अपने चयन को लेकर आश्वस्त थे लेकिन उनके नाम ना आने से उनका दर्द साफ़ दिखा । वहीँ अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज़
राहुल ने सोशल मीडिया पर बयान किया दर्द Rahul Tiwatia reaction )
Expectations hurts 😒😒
— Rahul Tewatia (@rahultewatia02) June 15, 2022
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान गावस्कर को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने खा की प्लेयर्स को ट्विटर के बजाय अपने खेल पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है यह मेरी उन्हें सलाह है । जहाँ अपने प्रदर्शन कर फोकस करना ही बेहतर है ।

स्मिथ ने कहा की “भारत में काफी प्रतिभा है यह बेहद मुश्किल है की सभी का चयन हो पाए । वहीँ दूसरी ओर कोच राहुल द्रविड़ और भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों को देखते हुए अपनी रणनीति और प्लेयर के समूह का चुनाव करेगी। मैं कहूंगा कि ट्विटर के बजाय, ध्यान प्रदर्शन में केंद्रित करें और अगली बार कुछ ऐसा कर सुनिश्चित करें कि प्रदर्शन आपके लिए खुद सिफारिस करे और आपको बाहर नहीं छोड़ सकता है, ”ग्रीम स्मिथ ने गावस्कर के साथ गावस्कर के साथ बातचीत के दौरान ये कहा ।
राहुल तेवटिया का शानदार आईपीएल सीजन
राहुल तेवटिया का आईपीएल 2022 का सीजन ड्रीम सीजन रहा । जहाँ छक्के जड़ने में एक्सपर्ट इस प्लेयर ने अकेले दम पर गुजरात को हारे हुए मैच को जीतने की काबिलियत रखते है ।
राहुल तेवटिया ने इस साल कुल 16 मैच की 12 परियों में 217 रन बनाये थे । जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 147.6 का रहा था । आईपीएल सीजन 15 में राहुल तेवटिया ने कुल 22 चौके और 9 छक्के जड़े। आईपीएल 2022 में RCB के खिलाफ 25 गेंद पर 43 रन की पारी और पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी 2 गेंद पर 2 जबरदस्त छक्के लगाकर 3 गेंद पर 13 रन बनाकर मैच को जितने वाले राहुल ने सभी को स्तब्ध कर दिया था ।
गावस्कर ने की राहुल तिवतिया की सिफारिश
सुनील गावस्कर ने कहा की राहुल तेवतिया को आयरलैंड सीरीज के लिए चयनित करना चाहिए था । उनका आईपीएल 2022 का सीजन बेहद शानदार रहा था । राहुल तिवतिया ने शानदार बल्लेबाज़ी की और टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा वहीँ उन्होंने शानदार खेल से सभी को प्रभावित किया । उनकी कड़ी मेहनत साफ़ दिखाई दी ।







