इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र टेस्ट क्रिकेट के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं। जहां कोच द्रविड़, ऋषभ पंत और श्रेयस भी भारतीय टीम से दक्षिण अफ्रीका के साथ हाल में ड्रा हुए सीरीज के बाद जुड़ चुके हैं। लिहाजा कई मायनों में यह सीरीज भारत के लिए अहम है जहां भारतीय टीम सीरीज में 2/1 से बढ़त बनाई हुई है। वहीं यह भी साफ है की एक ड्रॉ या जीत भारतीय टीम को इस सीरीज पर इंग्लैंड के सरजमीं पर पटौदी ट्रॉफी पर कब्जा दिलवाएगी। 1 जुलाई से शुरू होने वाले मैच वाकई में दिलचस्प होने वाला है।
आपको बता दें की भारत के क्रिकेट संबंध इंग्लैंड के साथ बेहद पुराने हैं जहां भारत ने अपना पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था। वहीं भारतीय टीम को जब टेस्ट क्रिकेट की सम्पूर्ण सदस्यता मिली तो भारत ने पहले 15 वर्षों में कुल 10 टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ ही खेल थे।
जब भी इंग्लैंड और भारत का मुकाबला होता है तो मैच का रोमांच अलग स्तर का होता है। जहां मैदान पर जुमलेबाजी जिसे स्लेजिंग भी कहते हैं वो भी जुमकर दिखाई देती है। कुल मिलाकर यह बोलना गलत नहीं होगा की इंग्लैंड और भारत के बीच पारस्परिक मुकाबले बेहद दिलचस्प होते हैं।
विराट कोहली के पास होगा मौका
गैरतलब है की विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 119 मैच की 171 पारी में कुल 8043 रन 49.10 की औसत से बनाए हैं जहां उन्होंने 27 शतक और 28 अर्धशतकीय पारी खेली है। जहां विराट कोहली के पास नायब मौका होगा जहां अगर वे 1 शतक लगा देते हैं तो विराट कोहली स्टीव स्मिथ के टेस्ट क्रिकेट में लगाए गए 27 शतक एक रिकॉर्ड को तोड़ उनसे आगे निकल जायेंगे।

जहां इसके साथ विराट कोहली हासिम अमला, क्लार्क के 28 टेस्ट शतकों की बराबरी कर लेंगे। फेवरेट फोर की रेस में स्टीव स्मिथ को पछाड़ा वाकई में नया आयाम होगा।
विराट कोहली अगर 40 रन और बना लेते हैं तो वे इंग्लैंड के खिलाफ 2000 रन पूरे करने वाले 5 वें बल्लेबाज बन जायेगें जहां सचिन ने इंग्लैंड के खिलाफ सर्वाधिक 2535 रन 32 मैच में बनाए हैं। दुसरे स्थान पर गावस्कर हैं जिन्होंने 2483 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर कुक हैं जिन्होंने 2431 रन बनाए हैं। चौथे स्थान पर रूट हैं जिन्होंने 2353 रन 24 मैच में बनाए हैं।

रोहित शर्मा के पास होगा गंभीर के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका
रोहित शर्म ने खेले गए कुल 45 टेस्ट की 77 पारियों में कुल 3137 रन 46.13 के औसत से बनाए हैं। जहां उन्होंने कुल 8 शतक टेस्ट करियर में बनाए हैं। एक शतक लगाने के साथ वे गौतम गंभीर के 9 शतकों की बराबरी कर लेंगें। भारत की ओर से सर्वाधिक 51 टेस्ट शतक का रिकॉर्ड सचिन के नाम है।
वहीं 36 शतक के साथ द्रविड दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे पायदान पर गावस्कर 34 शतक के साथ हैं चौथे स्थान पर विराट कोहली 27 शतक के साथ हैं। पांचवें स्थान पर सहवाग 23 शतक के साथ हैं।
भारत और इंग्लैंड ने टेस्ट में 130 मैचों में एक-दूसरे का सामना किया है। इन 130 मैचों में से भारत ने 31 जीते हैं जबकि इंग्लैंड 49 मौकों पर विजयी हुआ है। 50 मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुए।







