पाकिस्तान क्रिकेट जगह के जाने माने पूर्व तेज गेंदबाज आमिर आजकल अपने बयान से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। जहां अपने समय के जानने माने इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज आमिर आजकल रोहित शर्मा के 6 साल पहले दिए गए बयान को लेकर चर्चा में हैं। जहां सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन इस बात को लेकर आ रही है। आखिर कौन सी ऐसी बात है तो आमिर के दिल को लगी है। आगे जानकारी विस्तार से ।
गैरतलब है की भारत के मौजूदा कप्तान ने पहले पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक के बारे में बोला था की पाकिस्तान में कई अच्छे गेंदबाज हैं वहीं मोहम्मद आमिर को अधिक तवज्जो देने की दरकार नहीं हैं।
मोहम्मद आमिर का कैरियर उतार चढ़ाव से भरा हुआ है। जहां लगभग 12 वर्ष पहले आमिर, मोहम्मद आसिफ और सलमान बट को इंग्लैंड में हो रहे टेस्ट मैच में स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया था जहां आईसीसी एंटी करप्शन यूनिट ने इन 3 प्लेयर को दोषी करार दिया था । वहीं बैन खेलकर वापसी कर रहे आमिर ने 2016 टी 20 में भारत के आतिशी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने आमिर को हाउवा ना बनाने की सलाह देते हुए कहा था की वे एक सामान्य गेंदबाज हैं।
वहीं अब एक साक्षात्कार देते हुए मोहम्मद आमिर ने इस बात की चर्चा किए जहां 6 साल बाद उन्होंने रोहित शर्मा के इस कथन पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि मैं रोहित शर्मा को सीरियसली नहीं लेता हूं।

“सभी प्लेयर की अपनी अपनी राय है एवं उनका इज्जत करना चाहिए मुझे कोई वर्ल्ड क्लास गेंदबाज है मैं काफी मुश्किल भरा कार्य है। हम बेहद प्रोफेशनल प्लेयर है एवं किसी के निजी राय पर अच्छा या बुरा मानना या खुद पर है। आप हर किसी के पसंदीदा नहीं हो सकते ये हमें मान के चलना चाहिए ।”
“इसमें कोई शक नहीं कि रोहित शर्मा एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर है लेकिन जब भी उन्होंने मेरी गेंदबाजी को खेला है उन्हें काफी दिक्कतें महसूस हुई है फिर भी मैं उन्हें वर्ल्ड क्लास प्लेयर कहूंगा। सभी प्लेयर के अपनी निजी राय होती है और मैं उसका सम्मान करता हूं।”
साल 2016 t20 वर्ल्ड कप मुकाबले में रोहित शर्मा ने मोहम्मद आमिर पर अपनी टिप्पणी जाहिर करते हुए कहा था कि पाकिस्तान के पास कई बेहद शानदार गेंदबाज हैं । आमिर के नाम को हाईलाइट किया जा रहा है। जो ठीक नहीं है। आपको यह भी बता दे की t20 2016 में जब भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हुई थी तो पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर ने भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को आउट किया था हालांकि यह मैच भारतीय टीम ने शानदार अंदाज से जीत लिया था लेकिन आमिर की गेंदबाजी की चर्चा जरूर की गई थी।
पाकिस्तान के इस गेंदबाज ने अपने व्यक्तिगत क्रिकेटिंग करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे जहां 5 साल के लिए वे बैन हुए । आमिर 2015 में फिर से वापसी करने पाकिस्तान टीम में सिलेक्ट हुए ।वहीं साल 2020 में आमिर ने औपचारिक रूप से सन्यास ले लिया।







