भारत में अपनी जगह प्लेइंग XI में बनाना टेढ़ी खीर है। जहां एक स्थान के लिए तीन दावेदार पहले से ही मौजूद हैं। हालांकि विकल्प होना अच्छी बात है लेकिन टैलेंट को बेंच कर बिठा रखना भी न्याय नहीं हैं। वहीं आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद दक्षिण अफ्रीका सीरीज में नजरंदाज हुए राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन को आखिरकार आयरलैंड के खिलाफ जगह दी गई है।
वहीं टी 20 वर्ल्ड कप का काउंट डाउन शुरू हो गया है जहां अब सभी मैच पर कोच की निगाहें टिकी हुई हैं। वही एक गलती टीम से पत्ता काटने के लिए काफी होगा जहां प्लेयर्स अपनी चांस पर उसकी भुनाने के लिए हर संभव प्रयास करते दिखाई देंगे। वहीं संजू सैमसन के पास बड़ा मौका होगा।
भारत के स्टार प्लेयर रहे मोहम्मद कैफ के अनुसार ऋषभ पंत, ईशान किशन, दिनेश कार्तिक बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज को पहले तरजीह दी जाएगी अगर संजू सैमसन को अपनी जगह वाकई की पक्की करनी है तो उन्हें मौका मिलने पर मैच को फिनिश करना होगा जैसा की कार्तिक कर रहें हैं । आयरलैंड के खिलाफ 2 टी 20 मैच की श्रृंखला में डबलिन के मैदान पर संजू सैमसंग के पास अच्छा मौका होगा जब अपना अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित कर सकते हैं।
कैफ ने कहा की जैसे की वे आईपीएल में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते थे और 40/50 रन के आसपास बना लेते थे वहीं इंडियन टीम में उनका रोल बिलकुल अलग होने वाला है जहां उन्हें लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए मैच फिनिश करने की दरकार होगी। जहां मैच को अंतिम तक लेकर जाने और मैच को फिनिश करना संजू की दरकार होगी ।

आईपीएल 2022 के आंकड़ों को देखे तो संजू सैमसन ने कुल मैच में 17 मैच में 458 रन 146.79 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे। जहां उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े थे। वहीं सर्वाधिक रन बनाने वाले वे टॉप 10 की लिस्ट में 9 वें प्लेयर थे।
कैफ के अनुसार जहां भी उन्हें मौका मिले उन्हें इस अवसर को गवाना नहीं चाहिए टीम इंडिया अभी चयन करने के लिए हर प्लेयर को आंक रही है संजू सैमसन में वो काबिलियत और एक्स फैक्टर है जो उन्हें किसी भी प्लेयर से अलग बनाता है वहीं रवि शास्त्री ने भी संजू सैमसन के लिए एक समय यह बोला है की ऑस्टालिया में होने वाले टी 20 में संजू का नाम होना चाहिए जहां उनके पास उछाल भरी पिच में सबसे अधिक शॉट्स हैं।







