वीडियो: ईशान किशन के शॉट पर हार्दिक हुए RUN OUT, हार्दिक का फसा बैट, ना पहुंचा पैर ना पहुंचा बैट, हाय री किस्मत !

0
507
views
Hardik RUN OUT on Ishaan Kishan's shot, Hardik's bat got stuck, leg did not reach
PC: TWITTER

भारत-वेस्टइंडीज  (West Indies vs India, 1st ODI) के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला बारबाडोस के मैदान पर भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 114 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर कप्तान होप ने  43 रनों की पारी खेली। जीत के लिए 115रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में 118 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया। वहीं इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए। जहां ईशान  किशन के शॉट पर हार्दिक पांडया रन आउट (hardik run-out) हो गए। आगे खबर विस्तार से।

जडेजा और कुलदीप की जुगलबंदी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वंडे मैच में भारतीय स्पिनर जडेजा और कुलदीप ने कहर बरपाया। जहां जडेजा और कुलदीप ने मिलकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी जहां कुलदीप ने 6 रन देकर 4 विकेट चटकाए वहीं जडेजा ने 3 विकेट चटकाए। जहां कुलदीप को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। जहां वेस्टइंडीज की घूमती हुई पिच पर कुलदीप ने अपनी फिरकी का जलवा दिखाया।

ईशान किशन ने ठोका कैरियर का चौथा अर्धशतक

Hardik RUN OUT on Ishaan Kishan's shot, Hardik's bat got stuck, leg did not reach
PC: TWITTER

जीत के लिए 115 रनों का पीछा करने भारतीय टीम को ओर से ईशान किशन और शुभमन गिल आए। जहां ईशान किशन ने पहले से ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 गेंद पर 52 रन की तूफानी पारी खेली। गिल ने 7 रन बनाए।

जहां ईशान किशन ने वंडे कैरियर का चौथा अर्धशतक ठोका। वहीं घूमती पिच पर भारतीय बल्लेबाज की भी हालत खस्ता हुई। जहां एक एक कर भारत ने अपने 5 विकेट छोटे से स्कोर को पाने के लिए खो दिए। जहां सूर्यकुमार भी रचनात्मक शॉट पर छक्का ठोकने के बाद 19 रन पर एलबीडब्ल्यू हुए। हालाकि रोहित के 12 और जडेजा के नाबाद 16 रन बनाकर मैच को भारत के नाम कर दिया।

हार्दिक पंडाया हुए जबरदस्त तरीके से रन आउट

14वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान किशन के करारे शॉट पर हार्दिक रन आउट हो गए जहां ईशान किशन ने केरिया की गेंद पर स्ट्रेट शॉट खेला वहीं केरिया के हाथों में से गेंद छिटककर सीधी स्टंप पर लगी। जहां हार्दिक अपने क्रीच से आगे निकल गए थे। जब तक हार्दिक क्रीच पर पहुंच पाए वहीं उनका बल्ला मैदान पर फस गया। वहीं हार्दिक पांड्या जब तक क्रीज में पहुंच पाते तब तक गेंद विकेट को उड़ा चुकी थी। हार्दिक 5 रन पर रन आउट हुए।




वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here