वीडियो: धवन ने जड़ा मैक्सवेल के ओवर में “तूफानी छक्का” फिर हुए “बोल्ड”, वाह क्या नज़ारे हैं 

0
81
views
Dhawan hit a
PC: IPL/Twitter

पंजाब किंग्स ने IPL 2022 के 60 वें मैच में  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को  54 रनों से मात देकर सनसनी फैला दी है । पावर हीटर बल्लेबाज़ों की इस लड़ाई में आखिरकार जीत पंजाब किंग्स की हुए। यश मैच पंजाब के लिए करो या मारो वाली थी जहाँ एक हार और प्लेऑफ से बहार होने के खतरे के दवाब को लेकर मैदान पर उतरी पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और दो विदेशों बल्लेबाज़ों के दम पर बेहद अहम मुकाबले में जीत हासिल कर प्लेऑफ के रोमांच को बढ़ाये रखा है । वहीँ इस जीत के बाद बैंगलोर , राजस्थान सभी टीमों में दवाब बाद गया है ।



पंजाब की टीम ने अंक तालिका को देखे तो12 मैचों से 6 मैच में जीत दर्ज कर 12 अंक के साथ 5 वे स्थान पर ा आगये हैं ।। RCB के 13 मैचों से 14 अंक हैं और वह भी अंतिम चार की रेस में दावेदारी पेश कर रहे हैं । चेन्नई और मुंबई के जाने के बाद अभिओ भी 8 टीमों में प्लेऑफ की होड़ जारी है ।

टॉस हारकर  पंजाब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर  209 रन बनाए। जहाँ लियाम लिविंगस्टन ने आतिशी पारी खेलते हुए शानदार 42 गेंदों पर 70 रन बनाये वहीँ सलामी बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो ने 29 गेंदों पर 66 रन की पारी खेल पंजाब की जीत की नींव रखी। बैंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल ने चार विकेट हासिल किये ।



209 रन के जवाब में बैंगलोर की टीम ने 9 विकेट पर 155 रन ही बना पाई ।।बैंगलोर की तरफ से  ग्लेन मैक्सवेल ने सर्वाधिक  35 रन का योगदान दिया और अकेले मैदान पर संघर्ष करते नज़र आये । विराट कोहली  20 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज़   कगिसो रबाडा रहे जिन्होंने  तीन विकेट चटकाए ।

पंजाब किंग्स के पारी के दौरान 5वे ओवर में पावर प्ले के दौरान तेज गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई के बाद कप्तान फाफ डुप्लेसी ने गेंद फिर से ग्लेन मैक्सवेल को सौंपी। शिखर धवन ने मैक्सवेल के विरूद्ध  उनके दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर पाँव का प्रयोग कर हवाई शॉट जड़ छक्का बटोर लिया और अपनी मंशा साफ़ कर दी ।


जिसके उपरांत ग्लेन मैक्सवेल ने पलटवार करते हुए अपनी गेंदबाज़ी में मिश्रण किया और  शिखर धवन को धीमी गेंद दाल चौका दिया और धवन गेंद पहले खेल बैठे और उनक स्टंप मैक्सवेल ने उड़ा दिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here