वीडियो : थर्ड अंपायर की थर्ड क्लास निर्णय!  बेयरस्टो को दे दिया “NOT-OUT”, विराट भड़के

0
178
views
Third Umpire's Third Class Decision! Dishonesty with RCB? Not-out given to Bairstow

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच टाटा आईपीएल 2022 का 60वां मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई में खेला गया जहाँ इस मैच में बैंगलोर की टीम को पंजाब की टीम ने लियाम लिविंगस्टन ने 42 गेंदों पर 70 और जॉनी बेयरस्टो ने 29 गेंदों पर 66 रन की पारी की बदौलत 54 रन से जीत लिया है ।



रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया जो की उनपर काफी भारी पड़ा । पहले बल्लेबाजी  करते हुए पंजाब की टीम ने बैंगलोर की गेंदबाज़ों की क्लास लेते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर  210 रनों की बड़ी चुनौती बेंगलुरु को दी ।

इस मैच में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने शुरू से ही चौथे नंबर गैर लगाकर बल्लेबाज़ी की और अकर्मक नज़र आये । वहीँ आज शिखर धवन ने जॉनी बेयरस्टो को एंकर की भूमिका अदा करने को कहा ।  जहाँ उन्होंने महज  29 गेंदों पर चार चौके और सात छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 66 रन की शानदार पारी खेली । पॉवरप्ले में पंजाब ने 83 रन बनाये जो की इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर पावर प्ले में रहा ।



आईपीएल में एक बार अंपायर चर्चा में आये । जहाँ  पंजाब किंग्स की बल्लेबाज़ी के दौरान घटना घटी जो की मैच में जीत और हार का कारण अब बनती नज़र आई । जहाँ तीसरे अंपायर द्वारा दिए गए एक फैसले से बैंगलोर के फैंस और खुद कोहली भी नाराज़ और हताश नज़र आये । इस बड़े फैसले  से आतिशी बल्लेबाज़ी कर रहे पंजाब के सलामी बल्लेबाज़  जॉनी बेयरस्टो को जीवनदान मिला ।

घटना पंजाब किंग्स की बल्लेबाज़ी की समय की है जब पारी के छठे ओवर में सिराज की पहली गेंद पर विवादास्पद डीआरएस निर्णय प्रकाश में आया . जहाँ जॉनी बेयरस्टो के हक में हुआ फैसला बैंगलोर के लिए हार की बड़ी वजह में एक  बनी।



सिराज  ने पारी की छठी ओवर की पहली गेंद यॉर्कर डाली जिसे जॉनी बेयरस्टो पूरी तरह से चूके। इसके उपरांत  गेंद सीधी पैड से लगी।  बैंगलोर ने आउट के लिए अंपायर के समक्ष अपील की लकिन ऑन फील्ड अंपायर ने इसे सिरे से खारिज कर अपना निर्णय  जॉनी बेयरस्टो के हित में सुनाया । इसके बाद बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने डीआरएस लेने का निर्णय लिया और अब आउट- नॉट का निर्णय तीसरे अंपायर के पाले में गया ।

थर्ड अंपायर ने गेंद को देखा तो पहले गेंद सीधी पैड को हिट करती नज़र आ रही थी लेकिन फिर अल्ट्रा एज का सहारा लिए गया  तो थोड़ी सी हलचल जब बल्ला गेंद के पास से गुजरा तो दिखाई पड़ा और इसे ही साक्ष्य मानकर अंपायर ने जॉनी बेयरस्टो को नॉट आउट करार दे दिया ।



इस फैसले से बैंगलोर के  पूर्व कप्तान विराट कोहली बेहद  नाखुश नज़र आये जहाँ उनके और फैंस के अनुसार बल्ले ने जमीन को हिट किया था और गेंद पर कोई भी किनारा बल्ले का नहीं लगा था लिहाजा  जॉनी बेयरस्टो को आउट करार देना चाहिए था ।

रिव्यु में गेंद पैड से लगने से पहले कुछ हलचल हुई और बस थर्ड अंपायर ने यह साफ किया की गेंद पैड पर टकराने से पहले बल्ला का किनारा लेती हुई निकली है और जॉनी बेयरस्टो को नॉट आउट करार दिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here