भारत और वेस्टइंडीज (West Indies vs India, 1st ODI) के वंडे सीरीज का पहला मैच भारत ने 5 विकेट से जीता वहीं फैंस को निराशा तब हाथ लगी जब रोहित शर्मा के प्लेइंग XI के नाम में संजू सैमसन का नाम शामिल नहीं था। हालांकि संजू सैमसन की कमी सूर्यकुमार ने नहीं खलने दी जहां सूर्यकुमार संजू सैमसन (SANJU SAMSON)की जर्सी पहनकर उतर आए जहां अपने 19 रन की छोटी पर असरदार पारी से एक बार फिर फैंस का दिल जीता जहां उन्होंने यह साफ बता दिया की टेस्ट हो या वंडे वे टी 20 के अंदाज में हो गेंदबाज की कुटाई करते नजर आएंगे। इसी कड़ी में सूर्यकुमार ने अपने स्कूप शॉट से छक्का ठोकर कार पर गेंद को दे मारी।
मैच का लेखा जोखा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए बारबाडोस के मैदान पर भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। जहां वेस्टइंडीज के 114 रनों के जवाब में बहरतोय टीम ने 22.5 ओवर में 118 रन ठोक जीत दर्ज की। वहीं बची गेंद के लिहाज से यह भारत की वेस्टइंडीज पर दूसरी सबसे बड़ी जीत रही। शाई होप के 43 रनों की पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने 114 रन की पारी खेली। वही भारत को ओर से कुलदीप यादव ने 6 रन देकर 4 विकेट चटकाए वहीं जडेजा ने भी 3 विकेट हासिल किए।
जीत के लिए 115 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली और 46 गेंद में 52 रन ठोके। वहीं सूर्यकुमार ने 19, रविंद्र जडेजा ने नाबाद 16 और रोहित शर्मा 12 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत की 5 विकेट से जीत दिलाई।
सूर्यकुमार की जबरदस्त पारी

सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) ने आने के साथ सबको चौका दिया जहां उन्होंने संजू सैमसन की टी शर्ट पहनी थी। जिसे देखकर दर्शक खुश हो उठे।
सूर्यकुमार ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन की पारी खेली। जहां सूर्यकुमार ने आने के साथ खलबली मचा दी। जहां उन्होंने पारी के आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार ने अपना पसंदीदा स्कूप शॉट स्क्वायर लेग की दिशा में सील्स के ओवर में खेला जहां गेंद बल्ले से लगने के साथ ही छक्के के लिए निकली। जहा गेंदबाज़ का भी मुँह खुला का खुला रह गया ।

हालांकि इसके बाबजूद आकाश चोपड़ा ने सूर्यकुमार के बल्लेबाजी पर सवाल उठा दिए और यहां तक कह दिया की आने वाले मैच में सूर्यकुमार को कुछ बड़ा करने की दरकार होगी। जहां अभी भी उन्हें खुद को साबित करने की दरकार होगी।
वीडियो
The trademark Surya shot 🔥🔥#SuryakumarYadav #WIvIND #WIvsIND #INDvWI #INDvsWI pic.twitter.com/bq7kntJXCS
— Cricadium CRICKET (@Cricadium) July 27, 2023







