रियान पराग ने 11 छक्के और 5 चौके ठोक मचाई तबाही, ठोके 131 तूफानी रन, देवधर ट्रॉफी में मचाया कोहराम, तोडा युसूफ पठान का रिकॉर्ड

0
321
views
Riyan Parag hit 11 sixes and 5 fours, hit 131 stormy runs, created chaos in Deodhar Trophy, broke Yusuf Pathan's record
PC: TWITTER

रियान पराग ने देवधर ट्रॉफी 2023 (Deodhar Trophy 2023 )के सातवें मैच में कोहराम मचा दिया। जहां एक समय ईस्ट जोन के 5 विकेट 57 रन पर गिर गए थे वहीं रियान ने आने के साथ रनों की बारिश कर दी जहां नीतीश राणा के नॉर्थ जोन पर जमकर बरसे । जहां 11 छक्के की गूंज से पूरा स्टेडियम गूंज उठा। जहां रियान पराग के 131 रन और कुशाग्र के 98 रन की पारी की बदौलत ईस्ट जोन  ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 337 रन ठोक डाले जिसके जवाब में नीतीश राणा की टीम 249 रन पर सिमट गई। वहीं बल्ले से 131 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद रियान ने गेंद से भी कमाल करते हुए 4 विकेट लेकर नीतीश राणा की टीम को धूल चाटा दी। आपको बता दें की साल 2010 में युसूफ पठान ने नार्थ जोन के खिलाफ एक पारी में 90 छक्के ठोके थे वहीँ अब यह रिकॉर्ड रियान ने अपने नाम कर लिया है ।

मैच का लेखा जोखा

रियान पराग की ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन की टीम ने अपने 5 प्रमुख टॉप ऑर्डर बल्लेबाज को 57 रन पर खो दिया था। जहां अभिमन्यु 10, उत्कर्ष सिंह 11, विराट सिंह 2, शुब्रांशु 13, सौरभ तिवारी 16 रन पर आउट हो गए। इसके बाद आए रियान पराग ने आने के साथ हल्ला बोल दिया।

जहां उन्होंने आर या पार वाली मैच खेला। वहीं विकेटकीपर कुशग्र ने रियान का जबरदस्त साथ दिया और 98 रन की पारी खेली और 50 मैच में 8 विकेट पर 337 रन बनाए। जिसके जवाब में नीतीश राणा की  नॉर्थ जोन की टीम 249 रन पर सिमट गई जहां नीतीश राणा ने 27 रन, मंदीप सिंह ने 50, शुभम 41 रन की पारी खेली l

रियान पराग ने चटकाए 4 विकेट

हाल में इमर्जिंग एशिया कप में रियान पराग के पाकिस्तान के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद कई सवालों के साथ फैंस रियान पराग पर जमकर बरसे। लेकिन वो कहते हैं ना की रात के बार सवेरा जरूर होता है। वैसा ही कुछ देवघर ट्राफी के सातवे मैच में देखने मिला। जहां रियान पराग ने गेंदबाजों का धागा खोल दिया। जहां केवल 5 चौके और 11 छक्के की मदद से महज 102 गेंद में बेबाक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here