IND vs AUS: इशान किशन की हड़बड़ी मचा गई LIVE मैच में खलबली, रोहित शर्मा ने दिखाया थप्पड़, जानिए माजरा, देखें वीडियो

0
83
views
IIND vs AUS: Ishan Kishan's uproar created a ruckus in the LIVE match, Rohit Sharma REACTION
PC: TWITTER

India vs Australia, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला का चौथा और निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए हैं ।ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 104 तथा कैमरून ग्रीन 49 रन  बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं । पहले दिन के खेल की समाप्ति से पहले कुछ बेहद रोचक घटना देखने मिले जो इशान किशन की एक हड़बड़ी ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान उन पर भारी पड़ने वाली थी आगे जानते हैं पूरा माजरा।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का किया फैसला

ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया . जहाँ  पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार शुरुआत की .जहां ट्रैवल्स हेड ने 32 रन की पारी खेली वहीं उस्मान ख्वाजा 104 रन बनाकर नाबाद है। भारत की ओर से मोहम्मद शमी को दो सफलता मिली दूसरी और अश्विन और जडेजा के खाते में एक-एक सफलता प्राप्त किया।

भारतीय टीम में हुए बदलाव


भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज की जगह चौथे और निर्णय मुकाबले में मोहम्मद शमी की वापसी हुई है ।जहां मोहम्मद शमी ने लाबूशेन और हैंडस्कॉम्ब को बोल्ड किया।

इशान किशन को नहीं मिला मौका

चौथी और निर्णायक मुकाबले में फैंस कयास लगा रहे थे कि केएस भरत की जगह इशान किशन की वापसी टीम इंडिया में हो सकती है लेकिन ऐसा देखने नहीं मिला। जहां केएस भरत भारतीय टीम की विकेटकीपिंग करते नजर आ रहे हैं।

इशान किशन से हुई ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान गलती

IND vs AUS: Ishan Kishan's uproar created a ruckus in the LIVE match, Rohit Sharma REACTION
PC: TWITTER


गौरतलब है की 60 वे ओवर के बाद ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान अपनी फुर्ती और चुस्ती के लिए जाने जाने वाले ईशान किशन पानी के बोतल के साथ मैदान पर आये । जहाँ ड्रिंक्स ब्रेक की समय समाप्ति के दौरान जब अंपायर ने उन्हें इशारा किया किया तो वह तेज गति से मैदान से बहार जाते हुए दिखाई दिए । लेकिन इस हड़बड़ी में रोहित ने जब बोतल देने की कोसिस की तो स्पीड अधिक होने की वजह से ईशान से बोतल छूट गई । जहाँ बोतल मैदान पर गिरने के साथ ही रोहित शर्मा ने मजाकिया तौर  पर थप्पड़ का इशारा ईशान की और देखकर किया । जहाँ यह कैमरा में  कैद हुआ ।

वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here