बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (IND vs AUS) का चौथा और भारत के लिए निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू हो चूका है । जहाँ रोहित शर्मा ने नागपुर और दिल्ली टेस्ट की तरह यहाँ भी टॉस हारा। वहीँ मेहमान टीम के कार्यवाहक ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया । जहां पहले दिन की सम्पति तक ऑस्ट्रलिये ने 255 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिया है । इन सब के बीच विराट कोहली (Virat Kohli) का एक क्लिप सुर्खियां बटोर रहाहै । जहाँ स्लिप में विराट कोहली खाते हुए नज़र आ रहे हैं । आगे खबर विस्तार से ।
दिल्ली में कुलचा छोला और अहमदाबाद में एनर्जी बार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली टेस्ट के दौरान ड्रेसिंग रूम में छोले-कुल्चे देखकर आती खुश नज़र आ रहे थे जहाँ विराट कोहली का खाने और फिटनेस से जुडी प्रेम कोई नै बात नहीं है । वहीँ अहमदाब टेस्ट मैच में भी यही देखने मिला जब स्लिप में विराट कोहली रैपर खोलकर कुछ खाते हुए नज़र आये वहीँ यह देख शमी ने कुछ इशारा भी किया । जहाँ शमी ने तीन ऊँगली हवा में दिखाई ।
आपको बता दें की यह पहले सेशन की घटना है जहाँ विराट कोहली लाइव मैच के दौरान स्लिप पर फील्डिंग करते हुए एनर्जी बार खाते हुए दिखाई दिए । जहाँ फैंस इसे चॉक्लेट बता रहे थे लेकिन सूत्रों के अनुसदार यह एनर्जी बार थी जो की फील्ड के दौरान प्लेयर लेते हैं ।
वहीँ शमी ने गेंदबाज़ी एन्ड से इशारा भी किया जहाँ उन्होंने तीन ऊँगली हवा में दिखाई । इसका अर्थ यह था की शमी को अपनी गेंदबाज़ी के दौरान तीन स्लिप के फील्डर की दरकार थी । वहीँ यह देख विराट कोहली ने एनर्जी बार को जेब में डाला और स्लिप की दिशा में खुद को मुस्तैद कर लिया ।
वीडियो
— Anna 24GhanteChaukanna (@Anna24GhanteCh2) March 9, 2023







