भारत और इंग्लैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है ।वहीं टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम अभ्यास टेस्ट मैच खेलती नजर आयेगी वहीं इसके बाद मुख्य टेस्ट मैच खेली जाएगी । गौरतलब है की इंग्लैंड और भारत के बीच पिछले वर्ष हुए सीरीज का यह आखिरी मुकाबला है जहां भारतीय टीम 2/1 से आगे है।
वहीं टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है जहां भारत का मुख्य स्पिनर कोरोना के चपेट में आ गया है । वही दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका का ज़रिए समाप्त करने के बाद भारत के कोच द्रविड़ , बल्लेबाज़ी सोच विक्रम राठौर और गेंदबाज़ी कोच प्रवीण महाम्ब्रे ने भारतीय टीम को ज्वाइन किया और एक ट्रायल क्लास भी लिया ।
आपको बता दें कि दाएं हाथ के स्पिनर अश्विन कोरोना के चपेट में आ गए हैं

इंग्लैंड दौरे से पहले सभी चयनित प्लेयर्स के आरटीपीसीआर टेस्ट करवाए गए थे जहां अश्विन को।संकर्मित पाया गया। जिसकी वजह से उन्हें पृथक वास दे दिया गया जहां वे टीम इंडिया के साथ फ्लाइट पर इंग्लैंड नहीं जा पाए हैं । वहीं अब वे ठीक होने के बाद टीम इंडिया को ज्वाइन कर सकते हैं ऐसी अटकलें हैं। लिहाजा अभी उनका जाना निषेध किया गया है। भारतीय टीम 16 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना हुई थी। वहीं अश्विन सभी प्रोटोकॉल का पालन कर के टीम से ज्वाइन होंगे ।
उम्मीद है की जुलाई में शुरू होने वाले मैच से पहले अश्विन ठीक हो जायेगें वहीं लिसेस्टरशर के विरुद्ध अभ्यास मैच नहीं खेल पाएंगे।
यह महत्वपूर्ण कारण बना जिसकी वजह से रविचंद्रन अश्विन ने लंदन की यात्रा टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों के साथ नहीं की।
Look who’s here!
Head Coach Rahul Dravid has joined the Test squad in Leicester. 💪💪 #TeamIndia pic.twitter.com/O6UJVSgxQd
— BCCI (@BCCI) June 21, 2022
भारतीय टीम लिसेस्टरशर में पहुंच चुकी है और नेट पर अभ्यास कर रही है। जहां भारतीय टीम प्रवीण महम्ब्रे और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ के साथ प्रैक्टिस सेशन में हैं। गौरतलब है ऋषभ पंत श्रेयस अय्यर और भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ दक्षिण अफ्रीका का श्रृंखला खत्म करने के बाद लंदन पहुंच चुके हैं।
वही 23 और 24 जून को डबलिन के लिए आयरलैंड के लिए वीवीएस लक्ष्मण की अगुवाई में टीम इंडिया रवाना होगी गौरतलब है कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को डबलिन में 20-20 मैच खेलने हैं वहीं इसके ठीक बाद भारतीय मुख्य टीम बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भी भिड़ेंगे।
अश्विन का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल19 मैच की 35 पारी में 88 विकेट 28.5 के औसत से चटकाए हैं । जहाँ उनका बेस्ट प्रदर्शन 55 रन देकर 6 विकेट लेने का रहा है । वहीँ भारत और इंग्लैंड के बीच सर्वाधिक विकेट एंडरसन ने लिया है जहाँ उन्होंने 133 विकेट चटकाए हैं ।ashwin अश्विन चौथे स्थान पर हैं ।







