वीडियो: 99 रन पर OUT हुए वार्नर, निकल गई चीख, डिकवेला में घुसी धोनी की आत्मा, किया जोरदार स्टंप

0
66
views
Warner was out for 99 runs, screamed, Dhoni's spirit entered Dickwella, stumped vigorously
PC: SriLanka Cricket/Twitter

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज की 5 मैचों की श्रृंखला में श्रीलंका ने चौथे वनडे मैच में मेहमान देश ऑस्ट्रेलिया को 4 रनों से मातदेकर सीरीज में 3/1 से अजेय बढ़त बनाकर सीरीज को अपना बना लिया है। जहां इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 258 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया 254 रन पर सिमट गई और 4 रनों से श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। जहां आखिरी मैच महज औपचारिकता मात्र रह गई है।



डेविड वार्नर हुए 99 रन पर स्टंप

Warner was out for 99 runs, screamed, Dhoni's spirit entered Dickwella, stumped vigorously
PC: ESPN

258 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम एक वक्त 189 रन पर 4 विकेट के नुकसान पर थी लेकिन महज 3 रन के अंतराल पर श्रीलांका ने 3 विकेट चटकाए और  गुच्छे में विकेट गिरने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम उबर नहीं पाई । वहीं दूसरी ओर डेविड वार्नर ने 99 रन की शानदार पारी खेली । लेकिन वे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए जहां 99 रन के स्कोर पर डिक्वेला ने उन्हें शानदार तरीके से स्टंप आउट कर शतक का सपना चकनाचूर कर दिया ।

धोनी की आई याद



जिस फुर्ती से डिकवेला ने डेविड वार्नर को चलता किया मानों धोनी की आत्मा उनमें आ गई हो। जिस फुर्ती से डिकवेला ने पलक झपकते ही उन्हें स्टंप किया वो काबिले तारीफ था।

सीरीज में बनाई श्रीलंका ने बढ़त

Warner was out for 99 runs, screamed, Dhoni's spirit entered Dickwella, stumped vigorously
PC: ESPN

गौरतलब है की 5 मैचों की सीरीज में श्रीलंका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3/1 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं जीत के नायक रहे चरिथ असलंका जिन्होंने 110 रन बनाए। धनंजय डी सिल्वा ने 60 रन बनाए। पहला मैच श्रीलंका को 2 रन से हारने के बाद श्रीलंका ने लगातर 3 मैच जीत लिए हैं। वहीं आखिरी मैच 24 जून को प्रेमदाशा मैदान पर खेला जाएगा ।

38 वें ओवर में हुए वार्नर आउट



गौरतलब है की 38 वें ओवर की पहली गेंद पर वार्नर को धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर चकमा खा बैठे वार्नर और 99 रन के स्कोर पर डेविड वार्नर को चलता किया।

जहां आउट होने के बाद दर्द में दिखे वार्नर जहां बाद में उनके क्रैंप की पुष्टि की है। एक समय 189 पर ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट थे वही 192 के स्कोर पर 7 विकेट गिर गए और इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त रौंदा।



वीडियो 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here