भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय t20 श्रृंखला का तीसरा मुकाबला इंदौर के मैदान पर खेला जाएगा। जब भारतीय टीम इस द्विपक्षीय श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका से 2/0 से अजय बढ़त बनाकर पहले ही श्रृंखला पर कब्जा कर चुके है। आखिरी मुकाबला महज औपचारिकता मात्र है वहीं दक्षिण अफ्रीका अपने सम्मान के लिए इस मैच को जीत के साथ विदाई लेना चाहेगी। गौरतलब है कि इंदौर में होने वाले इस मुकाबले में रोहित शर्मा की नजर श्रृंखला को 3-0 से अपने नाम करने की होगी। इन सब के बीच विराट कोहली को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है की वे आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया का हिस्सा नहींहोंगे।
Virat kohali इस बड़ी वजह से नहीं होंगे टीम इंडिया का तीसरे मैच में हिस्सा

एशिया कप में शतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली अब अपने फॉर्म में वापसी कर चुके हैं जहां पिछले मुकाबले में उन्होंने 49 रनों की शानदार ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की थी वही गौरतलब है कि बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी मुकाबले में विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे ।जहां उन्हें वर्क लोड को बैलेंस बनाने के लिए उन्हें आराम दिया गया ।वही पहले ही भारतीय टीम t20 सीरीज पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कब्जा जमा चुकी है वही इसी महीने के अंत में शुरू होने वाले t20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के प्लेयर विराट कोहली को थोड़ा आराम दिया जा रहा है हालांकि यह पुष्टि नहीं की गई है कि क्या बे वर्ल्ड कप से पहले एनसीए जाकर कंडीशनिंग करते हैं या उन्हें पूर्ण रूप से ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले आराम दिया गया।
श्रेयस या शाहबाज अहमद को मिल सकता है मौका

गौरतलब है कि विराट कोहली के अनुपस्थिति में सुरेश अय्यर और शहबाज अहमद में से किसी एक प्लेअर को टीम इंडिया मौका दे सकती है ,हालांकि प्लेइंग इलेवन के कॉम्बिनेशन को देखते हुए टीम इंडिया श्रेयस पर दांव खेल सकती है ।लिहाजा देखना दिलचस्प होगा कि शहबाज अहमद और श्रेयस अय्यर में से कौन सा प्लेयर टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाबी हासिल कर पाता है।
तीसरा t20 मैच मे भारत के संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल ,अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चहर, श्रेयस अय्यर।







