रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज t20 2022 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया लेजंड और इंडिया लेजेंड्स के बीच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए जिसके जवाब में इंडिया लेजेंड्स की टीम ने 4 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाकर सेमीफाइनल मुकाबले को 5 विकेट से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया ।
वही इस हार के बाद रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज ऑस्ट्रेलिया का पैकअप भी भारतीय टीम ने कर दिया है। इस मैच में हालांकि सचिन तेंदुलकर महज 10 रनों पर आउट हुए लेकिन उन्होंने दो ताबड़तोड़ चौके जड़े जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज गेंदबाज ब्रेट ली की गेंद पर बैकफुट पंच लगाकर दर्शकों का दिल जीत सा लिया।
सचिन तेंदुलकर की पारी

इंडिया लीजेंड के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 11 गेंदों पर दो चौके की मदद से 10 रनों की पारी खेली। उन्हें रियल डॉन ने बोल्ड कर आउट किया। हालांकि इससे पहले वे काफी लय में लगे एवं दो चौके लगाकर यह साबित किया कि वह इनर्म बल्लेबाज हैं ।जहां ब्रेट ली के ओवर में लगाया गया बैकफुट पंच बेहद जोरदार एवं शानदार रह, जहां गेंद बल्ले से लगने के साथ ही 4 रन के लिए निकल गई।
सचिन तेंदुलकर ने पारी का दूसरा चौका भी ब्रेट ली के ओवर में जड़ा, जहां उन्होंने ऑफ साइड में हवाई शॉट खेल चौका जड़ा। जहां दोनों ही शॉट अदभुत थे और पुराने विंटेज सचिन के दर्शन मैदान पर हुए।
First boundary for @India__Legends from the master blaster @sachin_rt 💥👏🏻
Keep watching #RoadSafetyWorldSeries, live now only on #ColorsCineplex, @justvoot, @CCSuperhits and @Sports18.#IndiaLegends #AustraliaLegends #RSWS2022 pic.twitter.com/xV7OnSIkyH
— Colors Cineplex (@Colors_Cineplex) September 29, 2022
नमन ओझा और इरफान पठान की ताबड़तोड़ पारी

ऑस्ट्रेलिया की टीम बेन डंक 46 और वाटसन के 30 तथा डोलन के 35 रन की पारी की बदौलत इंडिया लेजेंड्स के समाने जीत के लिए 172 रन का स्कोर सामने रखा। जहां नमन ओझा ने 62 गेंदों पर 7 चौके और पांच ताबड़तोड़ छक्के की मदद से 90 रन बनाए ।वहीं अंत में आए इरफान पठान ने 12 गेंदों पर 4 छक्के और दो चौके की मदद से 37 रन बनाकर भारतीय टीम को फाइनल में प्रवेश दिलाया वहीं ब्रेट ली की गेंदबाजी की बात की जाए तो ब्रेट ली ने 3.2 ओवर में 19 रन दीया और उनके हाथों एक भी विकेट नहीं लगी।
भारतीय टीम अब रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जहां देखना दिलचस्प होगा कि सेमीफाइनल टू में जहां श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम है दोनों में से जीतने वाली टीम भारत के साथ फाइनल मुकाबला खेलते नजर आएंगे।







