इंडिया लेजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लेजेंड्स के बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत लिया है। जहां सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल मुकाबले में 5 विकेट से हराकर उन्हें सीरीज से बाहर का रास्ता दिखाया ।वहीं ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मैच में एक और मैच बेहद दिलचस्प रहा, जहां मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज अपने समय के जाने-माने गेंदबाज ब्रेट ली के साथ थी जहां सचिन तेंदुलकर ने ब्रेट ली के ओवर में जानदार थप्पड़ शार्ट चौका जड़ पुरानी यादों को ताजा कर दिया आगे खबर विस्तार से।
सचिन तेंदुलकर ने ब्रेट ली की गेंद पर जड़ा थप्पड़ शॉट

भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन का टारगेट भारतीय टीम को दिया ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ब्रेट ली के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर जबरदस्त स्लैप शॉट जड़ा, जहां गेंद बल्ले से लगने के साथ बुलेट रफ्तार के साथ बाउंड्री लाइन की दिशा में गई। गौरतलब है सचिन तेंदुलकर ने इस मैच में 10 रन बनाए एवं दो चौके जड़े एवं दोनों चौके ब्रेट ली के ओवर में ही आए।
इरफान पठान और नमन ओझा की आतिशी पारी

नमन ओझा ने 62 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 145 के स्ट्राइक रेट से 90 रन बनाए वहीं दूसरी और अंत में आए इरफान पठान ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 4 छक्के से 36 रन बनाकर मैच को भारत के नाम क्या है जहां दोनों ही प्लेयर नाबाद रहे और भारत की जीत मुकम्मल की। भारत का फाइनल में मुकाबला सेमीफाइनल 2 की विजेता टीमों से होगा जहां सेमीफाइनल में श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम आपस में बनेंगे इनमें से जो भी टीम विजेता होगा वह भारत के साथ फाइनल मुकाबला वर्ल्ड सीरीज रोड सेफ्टी का खेलेगा।
video
Slap shot by @sachin_rt 🤩
Keep watching #RoadSafetyWorldSeries, live now only on #ColorsCineplex, @justvoot, @CCSuperhits and @Sports18.#IndiaLegends #AustraliaLegends #RSWS2022 pic.twitter.com/cR9wz1EvCE
— Colors Cineplex (@Colors_Cineplex) September 29, 2022
;







