वूमेन प्रीमियर लीग में जहां महिला क्रिकेटरों पर जबरदस्त पैसों की बारिश हुई तो दूसरी ओर कुछ नामी प्लेयर्स का अनसोल्ड रहना भी चर्चा का विषय बना जहां एक ओर स्मृति मांधना वूमेन प्रीमियर लीग 2023 की सबसे महंगी प्लेयर बनी जहां उन्हें 3.40 करोड़ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में शामिल किया तो कई ऐसी प्लेयर भी रहीं जिन्हे कोई खरीदार नहीं मिला। जहां विराट कोहली और तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर को जानने वाली प्लेयर भी शामिल रहीं।
बीसीसीआई की जबरदस्त पहल
आईपीएल की अपार सफलता के बाद अब वूमेन प्रीमियर लीग भी तहलका मचाने के लिए तैयार है। जहां साल 2023 में पहला संस्करण खेला जाएगा। वहीं आपको बता दें की कुल 448 प्लेयर्स ने पंजीकरण इस लीग के लिए करवाया था जहां 87 प्लेयर्स पर बोली लगाई गई।
इंग्लैंड की धाकड़ प्लेयर डैनी रहीं अनसोल्ड
इंग्लैंड की हरफनमौला प्लेयर डैनी का अनसोल्ड रहना बेहद हैरान करने वाला रहा। जहां डैनी ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार शतक ठोक चुकी हैं। जहां उनके आंकड़े शानदार हैं । इंग्लैंड की धाकड़ ओपनर ने 140 टी 20I में 2276 रन 124 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं जहां उन्होंने 2 शतक और 10 अर्धशतक टी 20I में ठोके हैं। वहीं 46 विकेट भी अपने नाम किए हैं।
डैनी का टूटा दिल
डेनियल वाइट ने 25 जनवरी को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था जब बीसीसीआई ने वूमेंस प्रीमियर लीग के लिए 5 बिडर की लिस्ट जारी की थी। जहां डेनियल ने लिखा था ” यह बेहद शानदार है यह काफी रोमांचक होने वाला है।
जहां किसी भी 5 फ्रेंचाइज ने डेनियल पर बोली नहीं लगाई और वे अनसोल्ड रहीं। अडानी स्पोर्ट्स लाइन ( गुजरात), इंडिया विन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ( मुंबई इडनियंस) , रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर , जीएमआर क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ( दिल्ली कैपिटल) , उप वॉरियर्स किसी भी टीम ने डेनियल पर भरोसा नहीं जताया। इसके बाद डैनियल का भावुक बयान सामने आया है।
जहां उन्होंने यह लिखा की

गौरतलब हैं की डेनियल और अर्जुन तेंदुलकर दोस्त माने जाते हैं जहां इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के पोस्ट को ये पसंद करते हैं साथ में ही इंग्लैंड में एक साथ अभ्यास सत्र में दिनों को अभ्यास करते हुए भी देखा गया है। वहीं विराट कोहली डेनियल के आइडियल में से एक रहे हैं जहां इंग्लैंड में वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली और डेनियल ने साथ फोटो भी क्लिक करवाई थी। जहँ वीरा ने उन्हें अपना बल्ला भी भेंट किया था ।लिहाजा भारतीय क्रिकेट से डेनियल को सदा से प्यार रहा है और वूमेन प्रीमियर लीग में चुना ना जाना वाकई दिल तोड़ने वाला है।
पोस्ट
Dreamt of playing in the WPL. Heartbroken 💔 Congrats to all who got picked up. India is a wonderful place to play cricket
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) February 14, 2023







