भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की श्रृंखला खेलने भारतीय टीम अब डबलिन से सरजमीं पर कदम रख चुकी है। जहां कल दिनेश कार्तिक ने टीम मेट्स के साथ फोटो साझा की थी। वहीं आज भारत के लेग स्पिनर चहल ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज के साथ साइक्लिंग करते वक्त फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी।
जहां चहल ने अपने पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया। जहां चहल दिनेश कार्तिक और ऋतुराज के साथ साइकिल राइड के मजे लूटते नजर आ रहें हैं। गैरतलब है की साल 2018 के बाद अब टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ सीरीज खेलती नजर आयेगी। वहीं आपको बता दें की पिछले सीरीज में ना ही कार्तिक और ना ऋतुराज टीम का हिस्सा थे। चहल ही केवल ऐसे प्लेयर थे जो की पिछले श्रृंखला में टीम इंडिया के साथ आयरलैंड के दौरे पर आए थे।
Ride it 🚲 pic.twitter.com/AAvzN9GcCH
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) June 24, 2022
आखिरी दफा विराट कोहली थे कप्तान
गैरतलब है की पिछले सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करतें हुए आयरलैंड की टीम को मात दी थी। लिहाजा यह साफ है की इस बार भी इसी इरादे से टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। एक बार धोनी और एक बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने आयरलैंड को सीरीज में मात देने में कामयाब हुए थे। वहीं अब नए कप्तान हार्दिक की अगुवाई में टीम में वापसी की उम्मीद वे कर रहे हैं।
दिनेश कार्तिक ने आज साझा की थी डबलिन से फोटो
दिनेश कार्तिक ने संजू सैमसन, ईशान, दीपक हुड्डा, चहल, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल के साथ फोटो आज सोशल मीडिया पर साझा की थी। जहां सभी प्लेयर बेहद खुश नजर आ रहे थे।
हार्दिक होने आयरलैंड के खिलाफ भारत के तीसरे कप्तान
भारत और आयरलैंड के बीच दो टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज रविवार से होने जा रहा है । टीम इंडिया डबलिन के सरजमीं पर कदम रख चुकी है जहाँ दोनों टी 20 मैच कासल एवेन्यू स्टेडियम में खेले जाएंगे। हार्दिक पांड्या भारत के आयरलैंड के खिलाफ तीसरे कप्तान होंगे जहाँ इससे पहले धोनी और विराट आयरलैंड दौरे पर कप्तानी का पद संभाल चुके हैं ।
इस दौरे के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के चीफ वीवीएस लक्ष्मण को हेड कोच की भूमिका दी गई है । जहाँ भारत के मुख्य कोच इंग्लैंड दौरे पर मशरूफ हैं ।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11
ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, चहल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और हर्षल पटेल।







