भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच की शुरुआत होगी । जहाँ निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया लीसेस्टरशायर काउंटी के विरूद्ध 4 दिन की प्रैक्टिस मैच खेल रही है। जहाँ दोनों टीमों में संतुलन के लिए भारत के पुजारा , बुमराह , पंत और कृष्णा लीसेस्टरशायर की टीम में शामिल हुए । मुकाबले के दूसरे दिन एक बेहद ही रोचक नजारा देखने को मिला। जहाँ ऋषभ पंत ने तूफानी पारी खेली और दर्शकों का दिल जीता ।
पहले पारी में भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 246 रन बनाए। जहाँ भारत की ओर से केएस भरत ने सर्वाधिक नाबाद 70 रन बनाए। वहीँ रोमन ने सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए ।
246 रन का पीछा करने उतरी लीसेस्टरशायर टीम की शुरुआत निराशाजनक रही । जहाँ 4 विकेट 71 रन पर गिर गए । लीसेस्टरशायर की ओर से खेल रहे चेतेश्वर पुजारा को मोहम्मद शमी ने 0 रन पर क्लीन बोल्ड किया ।
ऋषभ ने खेली धमक़ेदारी पारी
पुजारा के आउट होने के बाद लीसेस्टरशायर का हाल भी भारतीय टीम जैसा हो गया जहाँ उनके भी 4 टॉप बल्लेबाज़ 71 पर आउट हुए वहीँ इसके बाद आये भारत के अकर्मक बल्लेबाज़ ऋषभ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक शॉट लगाए । जहाँ ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली । ऋषभ पंत ने कुल 87 गेंद पर 76 रन बनाये , जहाँ उन्होंने 14 चौके और 1 छक्का जड़ा । वहीँ उमेश यादव की गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का जड़ा जिसकी चर्चा जमकर हुई ।

40 वें ओवर की पहली गेंद पर उमेश यादब के ओवर में घुटनों के बल बैठकर ऋषभ पंत ने शानदार छक्का जड़ा और गेंद कोप सीमा रेखा के बहार पहुंचाया ।
वीडियो
5️⃣0️⃣ for @RishabhPant17! 👏
A top edged sweep flies for 6️⃣ and helps Pant reach a 𝐦𝐚𝐠𝐧𝐢𝐟𝐢𝐜𝐞𝐧𝐭 half-century. 🧹
🦊 LEI 204/6
𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐒𝐓𝐑𝐄𝐀𝐌: https://t.co/DdQrXej7HC👈
🦊 #IndiaTourMatch | #LEIvIND | #TeamIndia pic.twitter.com/MndQrfAm1n
— Leicestershire Foxes 🏏 (@leicsccc) June 24, 2022







