भारत ने श्रीलंका को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 67 रन से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है । वहीँ रोहित की कप्तानी में भारत ने इस साल हुए अपने पहले वनडे मैच को एकतरफा करते हुए 67 रन से जीती । जहाँ जीत के सबसे बड़े नायक शतकवीर किंग कोहली रहे , जिन्होंने वनडे क्रिकेट में अपना 45 वा शतक ठोका । जहाँ उन्होंने 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 113 रन की धमाकेदार पारी खेली और टीम का स्कोर 373 रन पर पहुंचाया ।जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 308 रन 8 विकेटपर बना पाई । वहीँ इस मैच में एक ऐसा भी वाकया हुआ जब विराट कोहली का गुस्सा उनकी आँखों में तब जलका जब हार्दिक ने दूसरे रन के लिए मना कर स्ट्राइक खुद अपने पास रखना चाहे । आगे खबर विस्तार से ।
विराट कोहली ने जबरदस्त पारी

पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा को शुभमन ने 143 रन की साझेदारी निभाई । वहीँ 83 रन पर रोहित आउट हुए तो शुभमन गिल 70 रन पर आउट हुए । वहीँ विराट कोहली आज अलग अंदाज़ में दिखाई दिए जहाँ उन्होंने पहले 20 गेंद में 28 रन ठोके और अपनी मंशा जाहिर कर दी । वहीँ 87 गेंद में विराट कोहली ने 113 रन की जबरदस्त पारी खेलते हुए 113 रन ठोक दिए ।
43 वे ओवर में विराट को आया गुस्सा
टीम इंडिया की पारी का 43वां ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली ने लेग साइड की दिशा में गेंद को प्लेस कर दो रन लेना चाहा । जहाँ पहला रन विराट कोहली ने तेजी के साथ लिया वहीँ दूसरे रन के क्रिच छोड़ चुके विराट कोहली को हार्दिक ने रन लेने से मना कर दिया , इसके बाद तुरंत विराट कोहली घूमकर नॉन स्ट्राइकर एन्ड पर पहुंचे । जहाँ आसानी के साथ दूसरा रन लिया जा सकता था लेकिन हार्दिक के मना करने से वह रन नहीं लिया गया ।
इसके बाद क्रिच में आने के साथ ही विराट कोहली ने एंग्री लुक हार्दिक की ओर देखर दी और बिना किसी शब्द का प्रयोग किये अपनी भड़ास निकल दी । जहाँ हार्दिक को भी बाद में यह लगा की आराम से दो रन पुरे किये जा सकते थे।
वीडियो
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) January 10, 2023







