भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में पहला वनडे मैच भारत ने 67 रन से जीत लिया है । श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया , जहाँ भारत के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और शुभमण गिल ने इसे पूरी तरह से गलत साबित कर दिया । जहाँ रोहित शर्मा की 83 रन और शुभमण की 70 रन और बाद में तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे विराट की 113 रन की पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 373 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 308 रन ही बना पाई ।
हालाकिं बड़े रन का पीछा करते हुए श्रीलंका ने जबरदस्त संघर्ष दिखाया जहाँ दासुन ने शतकीय पारी खेली । वहीँ भारतीय तेज गेंदबाज़ी में अच्छी शुरुआत दी . लेकिन फील्डिंग में भारत की ओर से कैच छोड़े गए । हालाकिं कैच के छूटने का असर इसलिए भी कम देखने मिला क्यूंकि भारत ने बड़ा स्कोर बनाया था । अगर स्कोर छोटा होता तो कैच का खामियाजा भारत को भुगतना होता ।
उमरान मलिक (Umran Malik) से भी हार्दिक के ओवर में बड़ी गलती हुई जब उन्होंने बाउंड्री पर हाथ में आया कैच छोड़ा दिया । 11 वे ओवर की तीसरी गेंद पर अस्लांका ने हार्ड लेंथ गेंद पर लेग साइड की दिशा में हवा शॉट खेला जहाँ गेंद हवाई यात्रा करती हुई सीमा रेखा के पास गिरी वहीँ सीमा रेखा के पास खड़े उमरान मालिक ने छलांग लगाई और कैच को पकड़ना चाहा लेकिन गेंद उनके हाथ में नहीं आई और चौके के लिए निकल गई । वहीँ कैच छूटने के बाद रोहित शर्मा और हार्दिक अफ़सोस करते नज़र आये । अस्लांका ने इसके बाद 23 रन की पारी खेली ।
वीडियो
what the rubbish pic.twitter.com/iKUEP9v7UK
— Saddam Ali (@SaddamAli7786) January 10, 2023







