वीडियो: सिराज ने अविष्का फर्नांडो के उड़ाए होश, उड़ा दिए मिडिल स्टंप, 19 बार किया ऐसा कारनामा, लिया बदला

0
55
views
Siraj became a
PC: TWITTER

India vs Sri Lanka, 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे आज  कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है । जहाँ यह मुकाबला श्रीलंका के लिए करो या मारो वाली स्तिथि की है  । पहले मैच को भारत ने शानदार अंदाज़ में 67 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी । टीम इंडिया के पास एक बड़ा मौका होगा जब भारतीय टीम मेहमान टीम  श्रीलंका के खिलाफ अपनी दसवीं वनडे श्रृंखला में जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी ।  दूसरे मैच में चहल की जगह कुलदीप को मौका दिया गया है । जहाँ श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है ।

सिराज ने दिलाई भारत को पहली सफलता

मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में बड़ा झटका दिया । जहाँ 29 के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट मोहम्मद सिराज ने झटका। शानदार और आतिशी लय में नजर आ रहे अविष्का फर्नांडो को क्लीन बोल्ड किया। अविष्का ने 17 गेंदों पर 20 रन बनाए। सिराज के पिछले ओवर में उन्होंने तीन चौके भी लगाए थे।

Siraj became a "puzzle" for Avishka Fernando, the wicket was torn apart on these swing balls, did such a feat 19 times
PC: TWITTER

सिराज ने छठे ओवर की पांचवी गेंद पर फर्नांडो को क्लीन बोल्ड कर तहलका मचा दिया । जहाँ फर्नांडो समझ पाते इससे पहले गेंद ने अपना काम कर दिया और मिडिल विकेट उखड गया । जहाँ सिराज ने फर्नांडो से अपना बदला भी पूरा किया ।

2022 के बाद से वनडे में पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट:

19* – मोहम्मद सिराज
10 – ट्रेंट बोल्ट
10 – मैट हेनरी

ईडन गार्डन्स में श्रीलंका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स के मैदान पर आंकड़ों पर चर्चा करें तो  मैदान पर भारत-श्रीलंका के बीच अब तक 5 वनडे खेले गए हैं जहाँ भारत ने 3, श्रीलंका ने 1 जीता है। वहीँ  एक मैच बेनतीजा रहा है।

टीमें:

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): नुवानिडु फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), चरिथ असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका (सी), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिथा

भारत (प्लेइंग इलेवन):

रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here