वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान की टीम के मुख्य चयनकर्ता वसीम ने जब वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम का ऐलान किया तो क्रिकेट पंडितों की मानें तो पूरा क्रिकेट जगत तो हिस्सों में बटा दिखा। जहां पाकिस्तान के पूर्व प्लेयर ने ही इस चयन को लेकर बड़े सवाल उठा दिए हैं। जहां शोएब अख्तर और मोहम्मद आमिर ने सवाल उठाए तो अब पूर्व प्लेयर मोहम्मद हफीज ने बड़ा सवाल उठा दिया है।
हफीज ने कहा ” हमें नहीं चाहिए छक्के”

हफीज ने यूट्यूब चैनल क्रिकेट पाकिस्तान पर बात करते हुए यह साफ कहा की हमें छक्के छक्के नहीं चाहिए, जिनका भी सिलेक्शन टी 20 के लिए होता है वो आसानी से यह कर लेता है। हमें ऐसे प्लेयर की नंबर 5,6 पर जरूरत है जो इनिंग बिल्ट कर पाए और 30 गेंद पर 50 रन की पारी खेल पाए । ऐसा प्लेयर को जो टेक्निकल जबरदस्त शॉट खेलें के साथ स्ट्राइक रोटेट कर सके।
मैने यह साफ कहा है की सलामी बल्लेबाज को चाहिए कि वे 9 के रन रेट से बल्लेबाजी करें और बाद वाले बल्लेबाज भी इसी रेट से रन बनाए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि सलामी बल्लेबाज 6 रन रेट से रन बनाए और यह सोचे कि मथुरा में आने वाले बल्लेबाज 12 के रन रेट से रन बनेंगे सलामी बल्लेबाज के लिए अलग पीछे मत क्रम बल्लेबाज के लिए अलग पेज नहीं होती दोनों के लिए समर्पित होती हैं इसलिए रन गति का जिम्मा सलामी और मध्यक्रम बल्लेबाजों को मिलकर निभाना होगा। यह तय है कि अगर पाकिस्तान के गेंदबाजों को 180 का डिफेंड करने का मौका मिले तो 90 फ़ीसदी जीत पाकिस्तान के होगी लेकिन यह करने के लिए मध्यक्रम एवं सलामी बल्लेबाजों को सामंजस्य बनाना पड़ेगा।
खुशदील से मैनेजमेंट को बात करनी चाहिए और उनके रोल को डिफाइन करना चाहिए और यह तय करना होगा की जो जिम्मेदारी उन्हें। दी गई है वो यह काम पूरा करने में सक्षम हैं या नहीं अगर वह नहीं कर सकते तो उनकी जगह दूसरे विकल्पों को ट्राई करने की दरकार है।







