लीजेंड लीग का दूसरा मैच लखनऊ के इकाना मैदान पर मनिपाल टाइगर्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच खेला गया। जहां भीलवाड़ा ने इस मुकाबले को 3 विकेट से जीत दर्ज किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मनिपाल टाइगर्स ने 20 ओवर में 153/7 रन बनाए। जिसके जवाब में भीलवाड़ा ने 19.4 ओवर में 156/7 बनाकर मैच को 3 विकेट से जीत लिया।
मनिपाल टाइगर्स

53 रन कर अपने 5 विकेट खोने के बाद मोहम्मद कैफ ने जबरदस्त पारी खेली जहा। उन्होंने 59 गेंद पर 73 रन बनाए। जहां उन्होंने 10 चौके जड़ दिए। प्रदीप ने 19 गेंद पर आतिशी 30 रन बनाएं। टैबू ने 13 गेंद पर 17 रन बनाए ।
भीलवाड़ा किंग्स की गेंदबाजी
एडवर्ड ने 4 ओवर में 30 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाएं। इरफान पठान ने 3 ओवर में 14 रन देकर 1 सफलता अर्जित की। मोंटी और श्रीसंत ने 1/1 विकेट हासिल किया।
यूसुफ पठान ने किया धमाल

कैफ की जबरदस्त 73 रनों की पारी के बाद यूसुफ पठान ने भी आतिशी बल्लेबाजी की और 28 गेंद पर 44 रन की पारी खेली। वहीं तन्मय श्रीवास्तव ने 28 रन की पारी खेली। अंत में जीत के नायक रहे बेस्ट जिन्होंने 7 गेंद में 15 नाबाद रन बनाकार मैच को भीलवाड़ा के नाम किया।
कैफ और टिनो बेस्ट के बीच हुई भिड़ंत

पारी के पांचवे ओवर फेकने आए टिनो बेस्ट ने पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद कैफ बीट हुए और शायद गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर के पास गया जहां बेस्ट ने अपील की और अंपायर ने नॉट आउट करार दिया। जिसके बाद कैफ और टिनो बेस्ट के बीच बातों का आदान प्रदान किया इसके बाद कैफ अंपायर से इस विषय में बातचीत करते नजर आए। जहां आखिरी ओवर तक कैफ और बेस्ट के बीच प्रतिस्पर्धा चलता रहा। जहां कैफ बेस्ट से काफी नाराज़ नजर आए और मैदान पर थोड़ी गर्मी जरूर दिखाई दी।







