वीडियो: तोमर के छूटे कैच से तीसरे ओवर में ही हार गई थी KKR ! रिंकू की जिद्द पर पड़ी तोमर की नादानी भारी

0
105
views
KKR lost in the third over due to Tomar's missed catch
PC: IPL/BCCI

आईपीएल 2022 के सबसे रोमांचक मुकाबले में कोलकाता के रिंकू सिंह ने जान लगा दी। जहां जीत की जिद्द किसे कहते हैं वो रिंकू सिंह ने मैदान पर दिखाया। आखिरी दम तक लड़े, जहां मैच तो लखनऊ ने जीता लेकिन दिल रिंकू सिंह के नाम हुआ। जहां ऐसा जज्बा और जीत की चाहत को पूरे स्टेडियम ने सलाम किया। रिंकू एक नाम। हि नहीं  बल्कि क्रिकेट जगत की जिद्द बन गए हैं।



अपनी बारी का इंतजार और और उसके बाद तहलका । आप रिंकू की छवि का अनुमान इस बात से लगा सकते हैं की रसेल जैसे दिग्गज के 150 रन के स्कोर पर आउट हो जाने के बाद भी पूरा स्टेडियम हार मानने को तैयार नहीं था कारण केवल एक वन मैन आर्मी रिंकू सिंह। रिंकू सिंह  केवल नाम ही नहीं रह गए इस मैच के बाद वो भरोसा बन गए हैं।

लेकिन इस मैच के दूसरे ही ओवर में शायद कोलकाता मैच हार गई थी । कारण की बात की जाये तो रहाणे की जगह आये तोमर जिन्होंने विजय हज़ारे कप में शानदार खेल का प्रदर्शन कर राजस्थान की ओर से सर्वाधिक 333 रन 66.6 के औसर से बनाये थे जहाँ उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़ा था । अपने इसी कारनामा के लिए उन्हें टीम ने रिप्लेसमेंट की तौर पर शामिल किया गया था । लेकिन मैच में डिकॉक का कैच छोड़ने के बाद वह चर्चा में आये । जहाँ वह कैच कोलकाता के लिए सर दर्द बन गया ।



घटना तीसरे ओवर की पहली गेंद की है जब उमेश यादव गेंदबाज़ी करने आये और लखनऊ के सलामी बल्लेबाज़ डिकॉक ने ऑफ साइड में हवाई शॉट खेली जहाँ गेंद सीधे तोमर के हाथों में जा ही रही थी की उनके हाथों से कैच छिटक गई और डिकॉक को जीवनदान मिला । उस वक़्त डिकॉक 12 रन पर थे । इसके बाद क्विंटन डिकॉक ने 140 रन की आतिशी पारी खेली जहाँ उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के जड़े। वह इस कैच कोलकाता के लिए बेहद  घातक साबित हुआ।

अगर उस वक़्त लखनऊ को झटका लग जाता तो शायद जिस अंदाज़ से क्विंटन डिकॉक ने कोलकाता के गेंदबाज़ों की धुनाई की है वैसा ना होता और लखनऊ का स्कोर संभवतः 200 रन के नीचे होता और कोलकाता के पास मैच को जीतकर प्लेऑफ में बने रहने का मौका होता ।



क्या होता नहीं होता अब तो ये पुरानी बात हो गयी है । सार यह है की तोमर के एक गलती कोलकाता पर गाज बनकर गिरी । नहीं भूलेगा ये कोलकाता की किस तरह एक कैच ने पूरा समीकरण ही बदल दिया ।

जहाँ तोमर ने छोड़ा कैच वहीँ मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर एविन लुईन ने शानदार कैच पकड़ कर उन्हें पवेलियन भेजा और मैच को लखनऊ की झोली में डाल दिया । लखनऊ की ओर से मोहसिन के अलावा मार्कस स्टोइनिस ने दो ओवर में 23 रन देकर दो सफलता अर्जित की । वहीँ स्पिनर गौतम और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट हासिल हुई ।



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने कोलकाता के सामने 211 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जिस लक्ष्य का पीछा करने उतरी  कोलकाता की टीम  208 रन बना पाई और दो रन से मैच को हार गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here