जानिए रिंकू सिंह की संघर्ष की कहानी, कैसे झाडू-पोछा लगाने से लेकर क्रिकेट ने बदल दी ज़िन्दगी 

0
107
views
Know the story of Rinku Singh's struggle, how cricket changed life from sweeping to mopping
PC: Twitter

लखनऊ सुपर जाएंट्स के विरूद्ध  करो या मरो के मैच में कोलकाता की टीम भले ही दो रन से हारी हो लेकिन एक प्लेयर जिसकी चर्चा विपक्षी खेमा भी कर रहा है वे है रिंकू सिंह । रिंकू सिंह नाम ही नहीं बल्कि एक संघर्ष की कहानी हैं । क्रिकेट के प्रति जज्बा और उसके साथ जिद ने रिंकू सिंह को बड़ा मुकाम दिया है । लखनऊ और कोलकाता के बीच जहाँ सबने कोलकाता की जीत की उम्मीद छोड़ दी थी । यहीं रिंकू ने यह भरोसा जताया की कुछ भी संभव है । हालाकिं रिंकू गेम को समाप्त नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन कर लाखों  दिल जीत लिए ।



रिंकू की साहसिक पारी

Know the story of Rinku Singh's struggle, how cricket changed life from sweeping to mopping
PC: IPL/BCCI

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के सलामी बल्लेबाज़  डिकॉक के 70 गेंद पर लगाए गए शक शतक की बदौलत टीम ने 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने आठ विकेट खोकर 208 रन ही बना पाई और बेहद करीब आकर इस मुकाबले को हारी । जहाँ महज  दो रन के अंतर से कोलकाता को हार का सामना कर विदाई लेनी पड़ी । जहाँ रिंकू सिंह ने 15 गेंद में 40 रन बनाए और अंत तक संघर्ष करते दिखाई दिए ।



इस प्लेयर ने जीवन में कई उतर चढ़ाव और संर्घष के बाद क्रिकेट जगह में अपनी एक छाप छोड़ी है । यूपी  के  अलीगढ़ से सम्बन्ध रखने वाले  रिंकू सिंह की कहानी और जीवन काफी संघर्ष और प्रेरणा देने वाली है । जहाँ इस प्लेयर की कहानी कई युवा को भी प्रेरणा प्रदान करेगी की कैसे मेहनत लगन और कम संसाधन में बड़ी मंजिल और बुलंदियों को छुआ जा सकता है ।. आगे प्रकाश डालते हैं  रिंकू सिंह के आईपीएल के सफर से लेकर मौजूदा दौर की जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।

रिंकू सिंह ने बदल दिया था हवा का रुख



जहाँ कोलकाता को आखिरी ओवर में  जीत के लिए 21 रन की दरकार थी वहीँ  गेंदबाज़ों के लिए काल बने रिंकू सिंह ने शुरुआत के 3 गेंदों में 16 रन ठोकर कोलकाता को जीत के बेहद पास पंहुचा दिया लेकिन अंत में मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी दो गेंदों में दो विकेट हासिल कर मैच का रुख मोड़ दिया ।

रिंकू की शानदार पारी के भाग 2 देखने के लिए अब नए सीजन का करना होगा इंतज़ार

Know the story of Rinku Singh's struggle, how cricket changed life from sweeping to mopping
PC: IPL/BCCI

रिंकू ने कोलकाता के लिए जहाँ शानदार पारी खेली और चौके और छक्के के साथ डील करते हुएkolkata  को एक समय जीत के देहलीज पर खड़ा कर दिया वहीँ अब फैंस उनके नाते सीजन में उन्हें और देखने की अपील सोशल मीडिया पर करने लगे हैं ।

युवा के लिए प्रेरणा बने रिंकू सिंह



आईपीएल के महाकुम्भ और सबसे बेहतरीन क्रिकेट लीग में खेलने का सपना  केवल भारतीय का नहीं  बल्कि विदेशी प्लेयर को भी रहता है  । पैसा शौहरत आदि सब आपको आईपीएल में मिल जाता है लिहाजा आपका  प्रदर्शन ही आपकी जगह को टीम XI में पक्की करता है ।डोमेटिक क्रिकेट में अच्छा कर रहे युवा टैलेंट को  अलीगढ़ से  सम्बन्ध रखने वाले रिंकू सिंह की कहानी भी युवा खिलाड़ियों को इंस्पायर करने के लिए काफी है ।

Know the story of Rinku Singh's struggle, how cricket changed life from sweeping to mopping
PC: BCCI/IPL

रिंकू सिंह (Rinku Singh) अलीगढ़ से आते हैं और इनके परिवार में कुल 5 बहन-भाई है. आपको बात दें की रिंकू सिंह के भाई ऑटो चालक हैं वहीँ दूसरे भाई कोचिंग में कार्य करते हैं । रिंकू को पढ़ाई में कभी भी  रूचि नहीं बनी  हालाकिं किसी तरह वह आठवीं क्लास तक पढाई की लेकिन  रिंकू सिंह  9वीं कक्षा में फेल हो गए. उनका लगाव और ररुझान क्रिकेट पर ही लगा रहा ।



जिसके लिए उन्हें कई दफा परिवार के सदस्यों से मार भी खानी पड़ी । जहाँ अक्सर उन्हें पढ़ने और काम करने की सलाह उनके परिवार के लोग देते थे । लेकिन रिंकू का दिमाग बस क्रिकेट पर ही केंद्रित रहा । जहाँ क्रिकेट के प्रति निष्ठां ही उन्हें इस मुकाम तक ले आई ।

क्रिकेट खेलने पर माता-पिता से खानी पड़ती थी डांट और होती थी पिटाई



एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान रिंकू ने कहा की  साल 2012 में उन्हें क्रिकेट खेलेने पर पिता से मार भी  खानी पड़ी थी. लेकिन, उसी साल उन्होंने जब मैन ऑफ द सीरीज बन  मोटरसाइकिल जीत उन्हें भेट की तो उन्हें मेरे काबिलियत पर विश्वास हुआ और कभी फिर उन्होंने मुझ क्रिकेट खेलने से नहीं  रोका और मेरा साथ दिया ।

Know the story of Rinku Singh's struggle, how cricket changed life from sweeping to mopping
PC: IPL/BCCI

रिंकू सिंह ने  परिवार में आर्थिक तंगी को देखते हुए एक समय क्रिकेट को छोड़ देने का मन भी बना लिए था । पैसे की कमी और आर्थिक अभाव की बड़ी वजह के कारण रिंकू  क्रिकेटर बनने का सपना को खुद अपने हाथों से मसलना चाह रहे थे । उनके पिता  सिलेंडर डिलीवर का कार्य करते थे । यह सब चीजें उनके अनुकूल नहीं थी।रिंकू  के भाई ने नौकरी के लिए उन्हें साफ-सफाई और पोछा मारने का काम एक समय दिलाया था। रिंकू की कहानी अपने आप में बड़ी मार्मिक है ।



केवल 8 वीं पास होने की वजह से  रिंकू को झाड़ू मारने की ही  नौकरी मिल पा रही थी । बाद में रिंकू ने ये सोचा की अगर मुझे अपनी जिंदगी में कुछ अच्छा करना है तो मुझे यहाँ से निकलना होगा । डोमेस्टिक क्रिकेट में भी धीरे धीरे रिंकू अपनी पकड़ मजबूत कर रहे थे और चयनकर्ता के सामने उनका नाम भी आने लगा था । उन्होंने जो भी थोड़ा बहुत मैच की इनामी राशि मिली उससे जोड़कर परिवार का 5 लाख का कर्ज भी चुकता किया ।



आईपीएल तक का सफर

Know the story of Rinku Singh's struggle, how cricket changed life from sweeping to mopping
PC: IPL/Twitter

आपकी ज़िद ही आपके सपनों को हकीकत में बदलने की छमता रखती है वैसा ही रिंकू ने किय अजहँ अच्छे प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के बाद चयनकर्ता का भी धयान इस प्लेयर पर गया और युवा के टैलेंट को बढ़ावा देने के लिए उन्हें आईपीएल में चुना गया ।आपको  बता दें की  रिंकू सिंह की साल IPL 2017 10 लाख रुपए में पंजाब किंग्स के खेमें में गए ।



फिर उन्हें साल 2018 में केकेआर ने  80 लाख रुपए की राशि देकर टीम में शामिल किया । वहीँ साल 2018 से वो कोलकाता टीम का हिस्सा रहें हैं जहाँ उन्हें अधिक मौके नहीं मिले थे । लेकिन इस बार साल 2022 के सीजन 15 में आईपीएल के 35 वे मुकाबले में रिंकू सिंह को श्रेयस ने टीम में शामिल किया जहाँ उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और सबका दिल भी जीता। जहाँ उन्हें एक मैन ऑफ द मैच का भी ख़िताब मिला । इसके बाद उन्हें नियमित मैचों में जगह दी गई और कोलकाता के लिए इस साल रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेली और दिल जीता ।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here