IPL 15 का 67 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। जहाँ इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिए है । गौरतलब है की 20 अंक के साथ गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है । लिहाजा यह मैच केवल उनके लिए औपचारिकता है । वहीँ दूसरी तरफ बैंगलोर के लिए यह जीत बेहद अहम् है एक जीत और प्ले ऑफ में प्रवेश की उम्मीद बनी रहेगी ।
वहीँ इन सब चीजों के बीच एक बार फिर अंपायर के फैसले पर सवालिया निशान लगा है । इस बार अंपायर का भी कहर कही न कही मैचों पर जारी है । हालाकिं सभी मानकों के आधार पर निर्णय लिया जाता है लेकिन इस बार सिस्टम और मशीनों को भी फेल होते देखा गया है ।

वहीँ इसकी कड़ी में मैथ्यू वेड अंपायर के निर्णय से बेहद निराश नाराज आये और उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और ड्रेसिंग रूम में वे बल्ला और हेलमेट पटकते नज़र आये । आगे खबर विस्तार से ।
दोनों टीम में हुए बदलाव
इस बार गुजरात की टीम ने अलजारी जोसेफ की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को मौका दिया है। वहीं, बेंगलुरु की टीम में मोहम्मद सिराज की जगह सिद्धार्थ कौल को जगह दी गई है । जहाँ गुजरात अपनी कोर टीम के साथ ही उतरी है वहीँ बैंगलोर ने भी अपने बेस्ट कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरी है ।
आखिर क्यों आया मैथ्यू वेड को आया गुस्सा
घटना छठे ओवर की है जब बैंगलोर के स्पिन गेंदबाज़ ग्लेन मैक्सवेल गेंदबाज़ी करने आये और सीधी गेंद फेककर उन्होंने मैथ्यू वेड को LBW आउट किया, जहाँ गेंद का संपर्क बल्ले या ग्लव से हुआ है ऐसा वेड को महसूस हुआ । वेड ने तुरंत डीआरएस रिव्यू ले लिया जहाँ उन्हें विश्वास था की गेंद का संपर्क उनके बल्ले या ग्लव से हुआ है । लेकिन जब रिप्ले दिखा तो उनके होश उड़ गए जहाँ उन्हें थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया और ऑन फील्ड अंपायर के फैसले को अटल रहने के लिए कहा ।
वेड इस फैसले से बेहद ना खुश नज़र आये और अपना सारा क्रोध ड्रेसिंग रूम में अपने हेलमेट और बल्ला पर निकला जहाँ उन्होंने गुस्से में बल्ले और हेलमेट को फेका , जिसकी झलकी कैमरे पर कैद हो गयी है ।
Matthew Wade reaction in dressing room!#RCBvGT #mathewwade#Wade pic.twitter.com/iKPxIe2vW2
— Kavya Sharma (@Kavy2507) May 19, 2022
बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, वानिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, सिद्धार्थ कौल, जोश हेजलवुड
गुजरात: रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पंड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद शमी।








ऐसे मैच होने से लोगो का bisvas खत्म हो जायेगा । गलत निर्णय