मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2022 का 56वां मैच खेला गया । जहाँ कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 166 रनों का लक्ष्य दिया । जिसके जवाब में 17.3 ओवर में ही मुंबई की टीम 113 के स्कोर पर आल आउट हो गई ।
भले ही इस मैच में मुंबई की हर हुई हो लेकिन बुमराह ने इस मैच पर अपनी छाप छोड़ दी । जहाँ जसप्रीत बुमराह ने गेंद से तबाही मचाते हुए 4 ओवर में 10 रन देकर पांच सफलता हासिल की है. जहाँ मैदान पर जसप्रीत बुमराह और मुंबई इंडियंस को चीयर करने आई उनकी पत्नी संजना काफी हर्षित और उत्साहित नज़र आई ।
आईपीएल में यह जसप्रीत बुमराह का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। आईपीएल में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज के द्वारा यह सबसे अच्छा प्रदर्शन में से टॉप पर है ।. जसप्रीत बुमराह के प्रशंसक के साथ उसकी पत्नी भी यादगार लम्हे की साक्षी बनी। कुछ मैच में बिना कोई विकेट लिए चल रहे बुमराह ने वापसी कर ली है ।
18वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर प्लेयर सुनील नारायण का कैच अपनी ही गेंद में पकड़ कर 5 विकेट हॉल को पूरा कर लिया । पांचवां विकेट के साथ ही स्टैंड में बैठी जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गनेशण उछाल पड़ी और बेहद खुश नज़र आई और हो भी क्यों न आखिरकार उनके पति ने जो काम किया है वो बड़े से बड़ा गेंदबाज़ करने में नाकामयाब रहा है ।
Holy moly! My husband is 🔥🔥🔥
— Sanjana Ganesan (@SanjanaGanesan) May 9, 2022
ट्वीट
पति के प्रदर्शन पर गर्व से खड़े होकर देर तक संजना ने तालियां से बुमराह का हौसला बढ़ाया । सोशल मीडिया पर संजना का ट्वीट और वीडियो काफी वायरल हो रहा है ।
— Cricket IPL (@CricketIPL20) May 10, 2022
जहाँ संजना अपने पति के प्रदर्शन से बेहद खुश नज़र आ रहीं हैं । टि्वटर अकाउंट से बुमराह के लिए उनकी पत्नी ने मैसेज लिखा ‘मेरा पति फायर है.







