पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आज कल सातवें आसमान पर हैं। अपने फॉर्म के शिखर पर चढ़े बाबर आजम अलगतार रनों की बारिश किए जा रहे हैं वहीं एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ विराट से आगे निकालने का सिलसिला भी जारी है। गौरतलब है की जब व्यक्ति अपनी बुलंदी पर होता है तो वो सबसे श्रेष्ठ खुद को समझने लगता है और उसकी नजरों में सबसे बड़ा वो खुद बन जाता है।
शायद कुछ ऐसा ही हो रहा है बाबर आजम के साथ जहां क्रिकेट के नियमों को बदलना और उसे ताक पर रखना शायद बाबर का चलन बनता जा रहा है। हालंकि इस बात से कोई इंकार नहीं करता की वनडे और टी 20 के बेस्ट बल्लेबाज बाबर हैं लेकिन इसके साथ विनम्रता और अनुशासन भी इस जेंटल मैन कहे जाने वाले क्रिकेट में जरूरी है। आगे खबर विस्तार से ।
पाकिस्तान की दूसरी जीत
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले दो मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने जीत दर्ज कर 2-0 से सीरीज में बढ़त हासिल कर दी है। जहां पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज पर पाकिस्तान ने 120 रनों की शानदार जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ मेजबान टीम पाकिस्तान ने वनडे श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली और अब दवाब वेस्टइंडीज पर है । जहाँ पहले मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से रौंदा था वहीँ दूसरे मैच में भी शानदार जीत दर्ज कर ली है ।
इस मैच में बाबर आज़म ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया ।पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर बाबर आज़म का बल्ला खूब बोला । जहाँ बाबर आजम (77) और इमाम-उल-हक (72) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 275/8 का स्कोर बनाने में कामयाब रही । वहीँ गेंदबाज़ी में भी पाकिस्तान के गेंदबाज़ ने धारधार गेंदबाज़ी की वहीँ मोहम्मद नवाज ने चार विकेट हासिल कर वेस्टइंडीज की बल्लेबाज़ी क्रम की कमर तोड़ दी ।
बाबर आज़म ने की बड़ी गलती
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म से बड़ी गलती 29 वें ओवर में हुई जिसकी वजह से पाकिस्तान की टीम पर पांच रन का जुर्माना लगा। घटना तब घटी जब पाकिस्तान से विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान से एक हाथ की कीपिंग ग्लव्स बाबर आज़म ने ली और स्टंप के पीछे से थ्रो फेका ।

ऑन-फील्ड अंपायर द्वारा इसे तुरंत नियम के खिलाफ माना गया और इसे अवैध क्षेत्ररक्षण के रूप मेंghoshit कर पाकिस्तान टीम पर 5 रन का जुरमाना लगाया है । जिसके बाद परिणामस्वरूप, वेस्टइंडीज के स्कोर में 5 रन जोड़े गए ।
icc के नियम 28.1 के अनुसार, विकेट-कीपर के अलावा को भी प्लेयर को दस्ताने या लेग गार्ड पहनने की अनुमति नहीं दी गई है ।
Kaptan in a mischievous mood😂
p.s(new keeper in town)🙈#BabarAzam𓃵 #BabarAzam #PAKvsWI @babarazam258 pic.twitter.com/PZ0eudgrB4— AK (@akhanu_) June 10, 2022
जहाँ बाबर आज़म की मजाक की हरकत उनके टीम पर ही भारी पड़ी । हालाकिं मैच में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की लेकिन इंटरनेशनल प्लेयर बाबर आज़म की इस हरकत ने उनपर सवाल उठाने का मौका जरूर दे दिया है ।







