वीडियो: श्रीलंका के “नन्हे क्रिकेट फैंन” ने SLvAUS Live मैच में दिखाई ऐसी दीवानगी की मिलने पहुंचे कप्तान

0
140
views
Video: The captain of Sri Lanka's
PC: Srilanka Cricket/Twitter

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए टी 20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में जहां रोमांच की हद पार हो गई थी। जहां केवल और केवल क्रिकेट की जात हुई थी वहीं 4 विकेट से हार के बाबजूद विपक्षी दल ऑस्ट्रेलिया ने भी श्रीलंका के इस जबरदस्त चेज की बड़ाई करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी थी। वही मैच देखने आये नन्हे क्रिकेट फैंस का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है  । जहाँ श्रीलंका की जीत के बाद नन्हे फैन का जबरदस्त सेलिब्रेशन के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने उसकी खास मुलाकात अपने चहिते प्लेयर से करवा दी ।



जीत पर श्रीलंका की टीम के साथ पूरे श्रीलंका के क्रिकेटिंग फैंस की भी सराहना की थी। जहां जीत के बाद मैदान में श्रीलंका के एक नन्हे फैन की खुशी देकर पूरी दुनिया हैरान है। जिस तरीके से नन्हे क्रिकेट फैन ने अंत तक अपनी टीम श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए चीयर किया वो अपने आप में काबिले तारीफ रही। जहां जीत के बाद इस नन्हे फैंस ने अपने पिता से लिपटकर खुशी जाहिर की।

Video: The captain of Sri Lanka's "little cricket fan" came to meet the craze shown in the SLvAUS Live match
PC: SriLanka Cricket/twitter

ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाये।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को आखिरी 18 गेंदों में जीत के लिए 59 रन चाहिए थे । वहीँ श्रीलंका के कप्तान ने शानदार आतिशी पारी खेलकर मैच को श्रीलंका के नाम कर दिया ।



दासुन शनाका ने कप्तान की पारी खेलते हुए 25 गेंद में 54 रन की नाबाद पारी खेली थी और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ों को रिमांड में लिया । जहाँ जोश हेज़लवुड के ओवर में  21 रन  रिचर्डसन के ओवर में ताबड़तोड़   तीन चौके जमाये और आखिरी ओवर में केन के के विरूद्ध शनाका ने  लगातार तीन गेंदों पर 4, 4, 6 रन बनाए। वहीँ आखिरी 3 ओवर में  शनाका के तूफान में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज़ों को उड़ा कर ले गई ।

नन्हे फैन ने जीता करोड़ों दिल



बच्चों का दिल साफ निर्मल और पावन होता है ना किसी कैमरे के लिए ना किसी फुटेज या फेम के लिए वो केवल अपनी शुद्ध भावना ही जाहिर करता है। जहां ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टी 20 के रोमांचक मैच में जिस तरीके से कप्तान शानाका ने प्रदर्शन दिखाया वहीं श्रीलंका के इस नन्हे फैन ने अपने जोश और जज्बे और क्रिकेट प्रेम की जीती जागती मिसाल कायम कर दी।

वहीं उनके पिता का भी धन्यवाद देना होगा जहां इस नन्हे फैन का दिल रखकर उन्होंने अपने बच्चे को मैदान में लाकर लाइव मैच में अदभुत मैच देखने का ना केवल मौका दिया बल्कि एक सच्चे फैन और पिता का भी हक अदा किया। वहीं कौन जानता है की यह क्रिकेट का फैन आगे चलकर बड़ा क्रिकेटर बने।

श्रीलंका के कप्तान ने अपने फैन को नहीं किया निराश



गौरतलब है सोशल मीडिया पर छाने के बाद श्रीलंका के कप्तान का भी दिल इस नन्हे फैन पर आ गया जहां वे उनके मिलने पहुंचे जहां उन्होंने अपने साथ नन्हे फैन की तस्वीर साझा की और यह संदेश भी पहुंचाया की श्रीलंका की टीम में बड़े बदलवा हुए हैं और अभी वह बदलाव के दौर से गुजर रहा है ।

लिहाजा एक सच्चे क्रिकेट फैन की तरह आप विश्वास रखें और टीम को अपना पूरा समर्थन दे जिससे की टीम का हौसला और आत्मविश्वास अधिक से अधिक बढ़े ।



वीडियो : 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here