आईपीएल 2022 का बेहद अहम मुकाबला चेन्नई सुपर किंग और पंजाब के बीच मुंबई में खेला जा रहा है। जहां इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी का रफ्तार दिखा। एक बार फिर मैंने साबित कर दिया कि वह फुर्ती और चतुराई के महासागर हैं। कई बार उन्होंने स्टंपिंग और रनआउट कर ढेरों सुर्खियां बटोरी वहीं आईपीएल के 11वें मुकाबले में पंजाब के भानुका राजपक्षे को शानदार तरीके से आउट कर एक बार फिर से चर्चा में आ चुके हैं।
धोनी की रफ्तार से चारों खाने चित हुए श्रीलंकाई धाकड़ बल्लेबाज
Our Captain our Thala our Mahi has still got it in him. What a phenomenal level of athleticism by one and only Mahendra Singh Dhoni. #CSKvPBKS #CSKvsPBKS #mahi #IPL2022 #CSK𓃬
Originial copyright owner: @IPL pic.twitter.com/UUgbxIoebZ— Mohit Pandey (@MohitPa64973338) April 3, 2022
मयंक अग्रवाल के आउट होने के उपरांत श्रीलंकाई हरफनमौला बल्लेबाज भानुका राजपक्षे बल्लेबाजी करने उतरे जहां उन्होंने आने के साथ ही छक्का लगाकर अपनी मंशा जाहिर कर दी ।जॉर्डन की अगली गेंद को उन्होंने मिड विकेट एरिया पर पुश कर 1 रन भागना चाहा, लेकिन उनकी कॉल को शिखर धवन नहीं सुन पाए। इतने में जॉर्डन तेजी से गेंद को धोनी की ओर फेका । धोनी ने चतुराई एवं फुर्ती दिखाते हुए विकेट की ओर दौड़े और गेंद को ड्राइव लगाकर विकेट को उखाड़ फेंका। इस तरीके से धोनी के रफ्तार के सामने पस्त नजर आए भानुका। भानुका 9 रन बनाकर आउट हुए ।
2016 में बांग्लादेशी प्लेयर को कुछ इसी अंदाज में किया था धोनी ने आउट
#OnThisDay in 2016, M S Dhoni dashed the hopes of millions of Bangladesh cricket fans with the epic last ball run out!#msdhoni #icc #WT20 pic.twitter.com/b6iOOoYzHl
— SportsMonks (@Sportsmonks) March 24, 2020
गौरतलब है कि 6 वर्ष पूर्व t20 के विश्व कप में आखरी ओवर में धोनी ने कुछ इसी तरीके से टाइम लगाकर बांग्लादेशी प्लेयर को आउट कर मैच को जीता था।
टॉस
चेन्नई सुपर टीम के कप्तान रविंद्र जडेजा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया जहां पिछले दो मैच चेन्नई हार चुकी है वही पहले जीत के इरादे से मैदान में उतरी है।
चेन्नई की प्लेइंग XI
रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा (c), एमएस धोनी (wk), शिवम दूबे, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, ड्वेन प्रिटोरियस, मुकेश चौधरी ।
पंजाब की प्लेइंग XI
मयंक अग्रवाल (c), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, जितेश शर्मा (wk), ओडियन स्मिथ, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा ।







