CSK vs PBKS: लिविंग स्टोन की तूफानी पारी, पंजाब ने ठोके 180/8 रन, टूटे ये रिकॉर्ड, जॉर्डन की धारदार गेंदबाजी

0
172
views
CSK vs PBKS: Living Stone's stormy innings, Punjab scored 180/8 runs, broken this record, Jordan's sharp bowling
PC: IPL/Twitter

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब के बीच आईपीएल 2022 का  11वां मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए ।जहां चेन्नई को जीत के लिए 181 रनों की दरकार है। वहीं पिछले दो मैच में हार का स्वाद झेल चुके चेन्नई सुपर किंग किसी भी कीमत पर इस मैच को जीतकर इस सीजन की अपनी पहली जीत अर्जित करना चाहेगी . जिसके लिए उन्हें काफी अच्छी बल्लेबाजी करने की दरकार होगी।

लिविंगस्टोन कर चला बल्ला

पंजाब के सुपरहिट पावर स्टार बल्लेबाज लिविंगस्टोन ने 32 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 5 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 60 रनों की पारी खेली। जहां उन्होंने मैदान के हार और छक्के जड़े। बल्लेबाजी की बात की जाए तो सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 24 गेंदों पर 33 रन बनाए।जितेश शर्मा ने 17 गेंदों पर तीन छक्के की मदद से 26 रन की कैमियो पारी खेली।

टूटे ये रिकॉर्ड

1.2022 के आईपीएल में सबसे तेज 50 रन

23बी – एविन लुईस बनाम सीएसके
27बी – एल लिविंगस्टोन बनाम सीएसके*
27b – संजू सैमसन बनाम SRH
27बी – रॉबिन उथप्पा बनाम एलएसजी

2 लिविंगस्टोन द्वारा लगाया गया सबसे लम्बा 108 मीटर का छक्का

3.सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले भारतीय

372 – रोहित शर्मा
350 – एमएस धोनी*
336 – सुरेश रैना

असरदायक दिखी चेन्नई सुपर किंग की गेंदबाजी

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग की ओर से जॉर्डन को तुषार की जगह पर लाया गया ।जहां पर बेहद असरदार साबित हुए । जॉर्डन ने 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट हासिल किया ।मुकेश चौधरी को एक सफलता हाथ लगी।  ब्रावो को एक विकेट मिला वही रविंद्र जडेजा को भी 4 ओवर में 34 रन देकर एक सफलता हाथ लगी। प्रीटोरियस को 2 विकेट मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here