IND vs SA: “मैन आफ द मैच” देने में हुई बड़ी चूक, चहल नहीं ये 2 खिलाड़ी थे “असल हक़दार”!

0
65
views
IND vs SA: Big mistake in giving
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला गया। जहां दिल्ली और कटक में मैच गवाने के बाद विशाखापट्टनम के फैंस को मायुस करने के बिलकुल मूड में नहीं लग रही थी। सकारात्मक सोच और और मैदान पर एक टीम का सामुहिक प्रदर्शन की बदौलत भारत ने तीसरा और करो या मरो वाला यह मैच 48 रनों से जीतकर सीरीज में वापसी कर ली है।




टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 179 रन 5 विकेट पर बनाए। जहां ईशान किशन और ऋतुराज ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर खातिरदारी अपने बल्ले से की। भारत में मेहमान भगवान स्वरूप होता है तो मेहमान नवाजी तो बनती थी। हालाकिं पिछले दो मैचों में कम मेहमान नवाज़ी टीम इंडिया ने की थी तो ये तो बनती थी ।

IND vs SA: Big mistake in giving "Man of the Match", not Chahal, these 2 players were "real deserved"!
PC: BCCI

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 19.1 ओवर में 131 रन बनाकर सिमट गई। जहां हर्षल और चहल ने धारदार गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका को बैकफुट पर धकेला। वहीं दो मैच से आलोचना झेल रहे लेग स्पिनर चहल ने अपनी गलती का हल निकलकर शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच के हकदार बने। लेकिन क्या चहल ही मैन ऑफ द मैच के प्रबल दावेदार थे या उनके प्रदर्शन से  किसी और का प्रदर्शन अधिक असरदायक रहा , जिसकी चर्चा तथ्यों के साथ आगे दी गई है।

हर्षल पटेल के साथ ऋतुराज भी थे प्रबल दावेदार




भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे मुकाबले में अगर प्रदर्शन की बात की जाए तो भारत की ओर से गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3.1 ओवर में 25 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। जहां उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किया था और भारत की ओर से इस मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भी प्लेयर रहे।

IND vs SA: Big mistake in giving "Man of the Match", not Chahal, these 2 players were "real deserved"!
PC: BCCI

मैच में ऑफ द मैच के प्रबल दावेदार वैसे एक ऋतुराज गायकवाड भी थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला t20  अर्धशतक बनाया ।ऋतुराज गायकवाड ने 35 गेंदों पर 7 चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 162 की स्ट्राइक रेट से 57  रन बनाए।

इसके साथ ही उन्होंने डेविड मिलर का शानदार कैच हवा में छलांग लगाकर पकड़ा, जो की मैच में बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा।

चतुर चालाक चहर




चहल ने महज 5 के इकॉनोमी से फेक गए 4 ओवर में 3 विकेट चटकाए जहां उन्होंने  दक्षिण अफ्रीका के मध्य क्रम को तोड़कर रख दिया। यही नहीं चहल ने अपने स्पेल में केवल 1 चौका अपनी गेंद पर दिया वहीं उन्होंने मैच में शानदार दो कैच पकड़े। जिसकी बड़ी वजह के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

अपने अनुसार किसे मिलने चाहिए थी मैन ऑफ द मैच के खिताब अपनी राय जरूर दें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here