वीडियो: विली की इस खतरनाक गेंद पर विराट कोहली हुए OUT, 16 रन पर सेट होकर हुए आउट 

0
101
views
Virat Kohli was out on this dangerous ball of Willie, got out for 16 runs

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदान  लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जहाँ भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । इंग्लैंड की टीम ने 246 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने अपने 4 बड़े विकेट 50 रन पर खो दिए हैं । जहाँ एक बार फिर विराट कोहली सेट होने के बाद 16 रन पर आउट हुए ।



इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी की बात की जाये तो इंग्लैंड की ओर से  मोईन अली ने सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली वहीँ  डेविड विली ने 41 रनों की बेशकीमती पारी खेली ।  सलामी बल्लेबाज़  जेसन रॉय (23) और जॉनी बेयरस्टो (38) के स्कोर पर चलते बने ।  जो रूट (11) और कप्तान जोस बटलर (4), बेन स्टोक्स (21) और लियाम लिविंगस्टन (33) रन बना पाए ।

चहल का कमाल

भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 10 ओवर में 47 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जहाँ उन्होंने बेन स्टोक्स, रुट, बेयरस्टो और मोईन अली का विकेट चटकाया । वहीँ दूसरी ओर हार्दिक पांडया और जसप्रीत बुमराह को 2-2 सफलता हाथ लगी । मोहम्मद और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट हासिल किये ।

रोहित- धवन  सस्ते में हुए आउट




लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की सलामी जोड़ी रोहित और धवन सस्ते में आउट हुए । जहाँ पहले विकेट के लिए धवन और रोहित ने 4 रन जोड़े । वहीँ रोहित शर्मा 0 रन पर टोप्ले का शिकार बने वहीँ धवन 9 रन बनाकर टोप्ले की गेंद पर बटलर को कैच दे बैठे ।virat कोहली लय में लग रहे थे । लेकिन वे भी 16 रन बनाकर विली की गेन्द पर बटलर को कैच थमा बैठे ।

Virat Kohli was out on this dangerous ball of Willie, got out for 16 runs
PC: Twitter

12 वें ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली विली की बहार जाती गेंद पर बल्ला लगा बैठे और गेंद सीधी बटलर के हाथों में गई । जहाँ एक समय सेट लग रहे कोहली 16 रन बनाकर आउट हुए । विराट ने अपनी पारी में कुल 3 चौके जड़े । जहाँ उनसे बड़ी पारी की उम्मीद टीम इंडिया कर रही थी । लेकिन ऐसा कुछ नहीं देकने मिला जहाँ एक बार फिर विराट सस्ते में आउट हुए ।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here