वीडियो: चतुर चहल ने चटकाए 4 विकेट, फिरकी से रुट, बेन स्टोक्स समेत इन 4 प्लेयर को किया चारो खाने चित

0
74
views
chahal took 4 wickets in 2nd one day against england

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। जहाँ इस मैच को भारतीय टीम जीतकर सीरीज को कब्ज़ा करने के इरादे से उत्तरी है । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने  246 रन बनाए हैं। जहाँ जीत के लिए भारतीय टीम को 247 रन की डरकर है ।



भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल रहे। जहाँ उन्होंने 10 ओवर में बहुमूल्य 4 विकेट चटकाए। वहीं, पिछले मैच के हीरो जसप्रीत बुमराह ने 2 और आलराउंडर प्लेयर हार्दिक पंड्या को 2-2 विकेट मिले।

chahal took 4 wickets against england in 2nd one day 2022

इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर रहे मोईन अली जिन्होंने 64 गेंद में 47 रन की पारी खेली वहीँ विली ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 41 रन बनाये । लिविंगस्टोन ने 33 रन बनाये ।

चतुर चहल की फिरकी में फसे इंग्लिश बल्लेबाज़



भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर  युजवेंद्र चहल ने धारधार  गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और  इंग्लिश बल्लेबाज को खूब तंग किया ।  युजवेंद्र चहल ने जॉनी बेयरस्टो  को 38 रन पर बोल्‍ड किया। चहल की सीधी फ़्लइटेड गेंद पर फुलर गेंद पर बेयरस्टो स्लॉग स्‍लॉग स्‍वीप लगाने के चक्कर में  चूक गए और गेंद का मिलान  गेंद जाकर सीधे विकेट पर लगी। बेयरस्टो 38 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए।

chahal took 4 wicket against england in 2nd one day 2022
PC: Twitter

रुट और बेन स्टोक्स को किया एलबीडबल्यू आउट

चहल ने इसके ठीक बाद बेहद आक्रामक बल्लेबाज़  जो रूट को भी पगबाधा आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया जहाँ आउट होने से पहले उन्होंने  21 गेंद का सामना किया और सिर्फ 11 रन बनाये थे । पिछले मैच में रुट 0 रन पर आउट हुए थे ।। बेन स्टोक्स को भी LBW आउट कर चहल ने अपना तीसरा विकेट लिया । स्टोक्स 23 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। चहल की लगातार तीन गेंद पर बेन स्टोक्स ने रिवर्स शॉट खेला वहीँ चतुर चहल ने गेंद की लेंथ में बदलाव कर बेन स्टोक्स को भी चलता किया ।

चौथा विकेट चहल ने मोईन अली के रूप में लिया जहाँ अली  पूरी तरह से टिक चुके थे और भारत को इनका विकेट लेना जरूरी हो गया था जहाँ वह एक छोर से रन गति तेज कर रहे थे । वहीँ  चहल ने 42 वे ओवर की आखिरी गेंद पर 47 रन के स्कोर पर अली को कैच आउट जडेजा के हाथों करवाकर पाने 4 विकेट पुरे किये ।



वीडियो 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here