INDvsENG: रीसे टोपली का धमाल,मोईन अली-विली चमके, IND को 100 रनों से रौंदा, टूटे 5 रिकॉर्ड 

0
217
views
INDvsENG: Reese Topley's performance, Moeen Ali-David Willey shine, thrash IND by 100 runs, 5 records broken
PC: ESPNTwitter

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए खेले गए दूसरे वनडे मैच में मेजबान टीम इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 100 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज को जीवित बरक़रार रखते हुए अब 1-1 की बराबरी कर ली है । टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 246 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 38.5 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में इंग्लैंड की ओर से खेल रहे  रीसे टोपली ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 24 रन देकर 6 विकेट चटकाए।



चहल के धारदार गेंदबाज़ी पड़ी फीकी

भारत की ओर से चहल ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल कर इंग्लैंड की टीम को बैकफुट पर धकेला। लेकिन मोईन अली और विली के बीच पनपी साझेदारी ने इंग्लिश टीम को सम्मानजनक स्तिथि तक पंहुचा  दिया ।

INDvsENG: Reese Topley's performance, Moeen Ali-David Willey shine, thrash IND by 100 runs, 5 records broken
PC: Twitter

मोईन अली ने सर्वाधिक 47 रन , विली (41) रन , जेसन रॉय ( जॉनी बेयरस्टो (38), लियाम लिविंगस्टन (33) रन की पारी खेली भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट युजवेंद्र चहल ने चटकाए जहाँ उन्होंने 4 विकेट हाईल किये । वहीं, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को 2-2 सफलता हाथ लगी ।

भारत के टॉप-4 बल्लेबाज़ रहे फ्लॉप



टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ख़राब रही जहाँ  सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा 0 रन बनाकर चलते बने । धवन भी  9 रन बनाकर लेग साइड की गेंद को मारने के चक्कर में  पवेलियन लौट गए। रीसे टोपली ने कहर बरपाकर भारतीय टीम को बैक फुट पर डाल दिया । रोहित (0), धवन (9), कोहली (16), ऋषभ पंत (0) पर आउट हुए ।

INDvsENG: Reese Topley's performance, Moeen Ali-David Willey shine, thrash IND by 100 runs, 5 records broken
PC: Twitter

हार्दिक और सूर्यकुमार यादव ने  पारी संंभाली और दोनों के बीच 54 गेंद में 42 रन की साझेदारी हुई ही थी की एक बार फिर रीसे टोपली एक्शन में आये और सूर्यकुमार को 27 रन पर आउट कर फिर से मैच का रुख इंग्लैंड की ओर मुड़ गया ।  अंत में शमी ने (23) और जडेजा ने ( 29 ) रन की पारी खेली। रीसे टोपली ने 9.5 ओवर में 24 रन देकर 6 विकेट हासिल किया ।

INDvsENG: Reese Topley's performance, Moeen Ali-David Willey shine, thrash IND by 100 runs, 5 records broken
PC: Twitter

मन ऑफ़ द मैच



रीसे टोपली को  मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया जहाँ उन्होंने करियर बेस्ट 6/24 लेकर इतिहास रच दिया है ।

टूटे 5 रिकॉर्ड

सक्रिय खिलाड़ियों की बात की जाये तो मौजूदा दौर में एकदिवसीय मैचों में सर्वाधिक डक आउट पर आउट होने वाली लिस्ट में रोहित शर्मा ने बटलर कोपचद दिया है । जहाँ बटलर 13 बार डक पर आउट हुए हैं वहीँ रोहित शर्मा आज का मिलकर 14 दफा 0 रन पर आउट हुए हैं ।

2) पिछले आठ साल में यह तीसरा मौका था जब भारतीय टीम 150 के अंदर आल आउट हुए हो ।

2022 – 146 बनाम इंग्लैंड
2019 – 92 बनाम न्यूजीलैंड
2017 – 113 बनाम श्रीलंका



3)ऋषभ पंत एक कैलेंडर वर्ष में SENA में 3 बार डक पर आउट कर बतौर भारतीय  विकेटकीपर इतिहास रच दिया जहाँ ये कारनामा करने वाले पंत पहले बल्लेबाज़ जायेगें ।

4) भारतीय कप्तान द्वारा सामना की गई सर्वाधिक गेंदें, जबकि ODI में डक स्कोर करना

0 (16) – सौरव गांगुली
0 (13) – सुनील गावस्कर
0 (10) – रोहित शर्मा*

5) लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे मैच में बतौर कप्तान डक पर होने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने रोहित  इससे पहले यह रिकॉर्ड  राहुल  द्रविड़ के नाम थी ।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here