लॉर्ड्स में खेले गए भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए टीम इंडिया को 100 रनों से रौंद कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया है । इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है, जहाँ फाइनल मैच 17 तारीख को खेला जाना है ।
आपको बता दें की टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ने शुरुआती झटको से उबार कर स्कोर बोर्ड पर 246 रन टांग दिया । लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 38.5 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए रीसे टोपली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। भारत की ओर से
इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी की बात की जाये तो इंग्लैंड की ओर से मोईन अली (47) डेविड विली (41) रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्तिथि तक पहुंचाया। वहीँ दूसरी ओर भारत की ओर से सर्वाधिक रन हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा ने ठोके। दोनों बल्लेबाज़ों के बल्ले से 29-29 रन निकले। है इं
चतुर चहल ने चटकाए 4 विकेट
चहल ने 10 ओवर में 47 रन देकर 4 अहम् विकेट लिए । जहाँ चहल ने चार स्पेल मैच के दौरान किये । पहले स्पेल में चहल ने 2 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लिया । दूसरे स्पेल में 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किया । तीसरे स्पेल में 2 ओवर में 7 रन दिए वहीँ आखिरी चौथे स्पेल में 2 ओवर में 3 रन देकर 1 विकेट लिया ।

चहल ने जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स और अली का विकेट हासिल किया ।
चहल ने तोड़े ये 5 रिकॉर्ड
1)लॉर्ड्स में वनडे मैच में भारत की ओर से चार या 4 से अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय प्लेयर चल बन गए हैं । इनसे पहले अमरनाथ ने लॉर्ड्स पर वनडे मैच में 12 रन देकर 3 विकेट हासिल किये थे ।
2)विजिटिंग स्पिनरों द्वारा इंग्लैंड में सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाले लिस्ट में 18 विकेट के साथ चहल ने हमवतन अनिल कुंबले की भी बराबरी कर ली है ।
31 – वार्न
29 – आर जडेजा
27 – एस मुश्ताक
22 – आर अश्विन
21 – एस अफरीदी
18 – चहल

3) वनडे में भारत की ओर से सर्वाधिक 4 या 4+ विकेट लेने वाले प्लेयर की लिस्ट में चहल तीसरे स्थान पर हैं वहीँ उन्होंने इस मामले में सचिन की बराबरी कर ली है ।
10 – अनिल कुंबले
8 – रवींद्र जडेजा
6 – युजवेंद्र चहल*
4 लॉर्ड्स में भारतीय द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (ODI)
4/47 – युजवेंद्र चहल*
3/12 – मोहिंदर अमरनाथ
3/26 – आशीष नेहरा
3/28 – हरभजन सिंह
लॉर्ड्स के मैदान पर बतौर स्पिनर भारत की ओर से 47 रन देकर 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड अब चहल ने अपने नाम कर लिया है । इससे पहले बेस्ट अमरनाथ का था ।
5) चहल का वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा:
6/42 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न (2019)
5/22 बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन (2018)
4/46 बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन (2018)
4/47 बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स (2022)*
4/49 बनाम वेस्टइंडीज, अहमदाबाद (2022)







