श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच गाले में खेला जा रहा है। जहां यह मैच अब बेहद दिलचस्प दौर से गुजर रहा हैं। पाकिस्तान की टीम को आखिरी दिन केवल 120 रनों की दरकार है और 7 विकेट शेष हैं। वहीं चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक पाकिस्तान का स्कोर 222/3 विकेट है ।जहां अब्दुल्लाह शफीक ने 112 और मोहम्मद रिजवान 7 रन बनाकर मैदान पर हैं। वहीं बाबर आजम का चौथे दिन का विकेट बेहद खास रहा। जहां जयसूर्या की वाइड गेंद समझकर बाबर आज़म (BABAR AZAM Wicket) ने गेंद छोड़ा और गेंद सीधी स्टंप पर जाकर लग गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है।

जहां श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 222/10 पर आउट हुए जहां चादीमल ने 115 गेंद पर 10 चौके और एक छक्के की मादा से 76 रन की पारी खेली।
पहली पारी में पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी की बात की जाए तो शाहीन अफरीदी सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 14.1 ओवर में 58 रन देकर चार विकेट चटकाए वहीं हसन अली को दो सफलता है तथा यहां से यासिर शाह को दो सफलताएं हाथ लगी , नवाज और नसीम शाह को एक-एक विकेट मिले।
पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 258 बनाया जहां पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कप्तानी पारी खेलते हुए 244 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के की मदद से 119 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से सबसे सफल गेंदबाज प्रभात जयसूर्या रहे जिन्होंने 5 विकेट हासिल किए।
दूसरी पारी में श्रीलंका ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 337 रन बनाए जो फर्नांडो ने 64 कुशल मेंडिस ने 76 चंडीमल ने 94 रनों की पारी खेली वहीं पाकिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो दूसरी पारी में नवाज ने पांच विकेट चटकाए।
342 रन की कर रहे हैं पाकिस्तान की टीम पीछा
342 रनों का पीछा करने उतरी है पाकिस्तान की टीम का पहला विकेट इमाम-उल-हक के रूप में गिरा जिन्होंने 35 रन की पारी खेली वहीं दूसरा विकेट अजहर अली के रूप में गिरा नागर ने इसके बाद पारी को संभाला और 55 रन की पारी खेली जहां 79वीं ओवर में बाबर आजम का विकेट गिरा जो बेहद दिलचस्प रहा।
79 वीं ओवर की आखिरी गेंद पर प्रभात जयसूर्या ने लेग साइड के दिशा में बाबर आजम को गेंद फेंकी बाबर आजम गेंद की लाइन लेंथ पढ़ नहीं पाए और उसे वाइट समझने की गलती कर बैठे एवं गेंद घूमती हुई सीधी विकेट से जा लगी।
वीडियो
This was heart broken moment 💔#BabarAzam𓃵 #PAKvsSL pic.twitter.com/9XTihdUVRq
— Hamza Haiderians (@hamzatanoli_) July 19, 2022







