वीडियो: थप्पड़ शॉट जड़ने के चक्कर में ईशान ने खोया संतुलन, गिर कर गवाई अपनी WICKET

0
164
views
Video: Ishaan lost his balance due to slap shot, fell and lost his WICKET
PC: BCCI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने तीसरे मैच में 48 रनों से दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर शानदार वापसी कर ली है।  विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय टीम पर अच्छा प्रदर्शन करने का बड़ा दवाब था । जहाँ भारतीय टीम ने इस दवाब को सोखते हुए शानदार प्रदर्शन कर दक्षिण अफ्रीका की टीम पर पलटवार किया ।



इससे पहले एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया , जहाँ  बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 179 रन बनाए। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 19.1 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई ।

Video: Ishaan lost his balance due to slap shot, fell and lost his WICKET
PC: BCCI/Twitter

भारत की ओर से ईशान किशन ने एक बार फिर शानदार धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंद में 54 रन बना दिए। जहाँ उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ी यूनिट की धज्जियाँ उदा दी । अपनी पारी में ईशान किशन ने 5 चौके और 2 छक्के जड़े । ईशान किशन ने कुल स्ट्राइक रेट 154.28 से बल्लेबाज़ी की । भारत की तरफ से हर्षल पटेल ने कुल 4 विकेट तथा  युजवेंद्र चहल ने 3 विकेट चटकाए। हालाकिं दक्षिण अफ्रीकी टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। लेकिन अब भारतीय टीम जीत की पटरी पर लौट आई है । सीरीज का चौथा मुकाबला अब 17 जून को राजकोट में खेला जाएगा।

थप्पड़ शॉट खेलने के चक्कर में ईशान किशन हुए Out



ईशान किशन आईपीएल 2022 के सबसे महंगे प्लेयर थे जहाँ उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में अपनी खेमें में शामिल किया था । वहीँ प्राइस टैग का दवाब से बहार निकलकर ईशान किशन ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त लय में दिखे । जहाँ तीसरे मुकाबले में ईशान ने सभी गेंदबाज़ों को रिमांड पर लिया और जबरदस्त धुनाई की । जहाँ उन्हें शानदार 154.2 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की ।

14 वें ओवर की चौथी गेंद पर ईशान किशन प्रिटोरियस की गेंद पर शानदार शॉट जड़ा मानों की गेंद पर अपने बल्ले से थप्पड़ जड़ रहे हों । गेंद को खेलते वक़्त ईशान किशन का संतुलन बिगड़ा ।



हालाकिं गेंद पर ईशान ने करारा प्रहार किया लेकिन गेंद को उछाल देने में कामयाबी उन्हें नहीं मिल पाई और ऑफ साइड में खड़े हेन्ड्रिक्स के पास गेंद बेहद तेज गति से गई । वहीँ इस शॉट को खलते वक़्त ईशान पिच पर गिरे भी । जहाँ हेन्ड्रिक्स ने बिना कोई गलती के इस फ्लैट करारे शॉट को पकड़ने में कामयाब हुए , जहाँ गेंद सीमा रेखा के बहार जा रही थी ।

Video: Ishaan lost his balance due to slap shot, fell and lost his WICKET
PC: BCCI/Twitter

ईशान किशन इस सीरीज में कुल 164 रन 54.6 की औसत से बना चुके हैं । जहाँ उनका जबरदस्त फॉर्म जारी है । लोकेश राहुल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया है ।



वीडियो : ईशान किशन का जबरदस्त शॉट 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here