आईपीएल 2022 का 56वां मैच डॉ डीवाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में दो दिग्गज टीमें मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया । जहाँ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया . जहाँ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 165/9 रन बनाये । जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की 17.3 ओवर में 113 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। KKR ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 52 रन से हरा दिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर उतरे । वेंकटेश अय्यर ने 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 24 गेंद पर 43 रन बनाये । अजिंक्य रहाणे 24 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर और रहाणे के बीच 60 रन की शानदार साझेदारी हुई ।
वेंकटेश अय्यर के आउट होने के ठीक बाद कोलकाता को दूसरा झटका रहाणे के रूप में लगा जहाँ यह स्टाइलिश बल्लेबाज़ रहाणे पारी की 11वें ओवर में कार्तिकेय का शिकार फुलटॉस पर गिरा । अजिंक्य जो की एक अनुभव से भरे प्लेयर हैं उनसे ऐसी आउट होने की उम्मीद उनके फैंस ने कभी नहीं की होगी ।
जहाँ वह फुल टॉस गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में अपना अमूल्य विकेट सस्ते में गवाना पड़ा । गेंद का बल्ले से संपर्क नहीं हुआ और गेंद रहाणे को चकमा देती हुई विकेट से जा लगी । वहीँ यह गेंद फुलटॉस थी जिसे रहाणे किसी भी कोने पर स्ट्रैट शॉट मार सकते थे । लेकिन इनोवेशन के चक्कर में रहाणे ने अपना विकेट गावं दिया ।
अजिंक्य रहाणे पर रन का बड़ा दवाब , जहाँ रहाणे अच्छे प्लेयर हैं लेकिन उनके बल्ले से वो रन नहीं आ रहे जिसकी तलाश टीम कर रही है । कुमार कार्तिकेय ने रहाणे को सेट उप किया ,जहाँ पहली भी गेंद उन्होंने ऑफ स्टांप से टर्न कराई. इसके बाद कुमार कार्तिकेय ने दूसरी गेंद लेग स्टंप पर डाली ।. अजिंक्य रहाणे फुलटॉस को समझ नहीं पाए और पहले से रिवर्स खेलने के चक्कर में वे क्लीन बोल्ड हो गए ।
— Promaxx (@Promaxx15) May 10, 2022
अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से मात्र 25 रन बनाए जहाँ उनकी पारी टेस्ट पारी की भांति ही रही जहाँ एक ओर सलामी बल्लेबाज़ वेंकटेश शांदा रखेल रहे थे वहीँ रहाणे अपना समय ले रहे थे जब रहाणे तेज गति से खेलने की सोच ही रहे थे की उससे पहले उनकी नादानी की वजह से गलत शॉट सिलेक्शन की वजह से उनका विकेट गिरा अय्यर और रहाणे ने पहले विकेट की साझेदारी में 60 रन की साझेदारी निभाई । यह इस सीजन में KKR की यह सबसे बड़ी सलामी बल्लेबाज़ों की साझेदारी थी ।







