IPL 2022 KKR vs LSG: आईपीएल 2022 के अपने लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली और इसके साथ ही कोलकाता को बहार का रास्ता भी दिखा दिया है । अब मुंबई इंडियंस , चेन्नई के साथ कोलकाता की टीम भी प्लेऑफ की रेस से बहार हो चुकी है । वहीँ मैच में कोलकाता के खब्बू बल्लेबाज़ रिंकू सिंह के विकेट पर विवाद गरमा गया है जहाँ सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा ज़ोरों पर है की गेंद नो बॉल थी जिसपर रिंकू का कैच पकड़ा गया । आगे खबर विस्तार से जानिए ।
लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । जहाँ लोकेश राहुल और डिकॉक ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 210 रन की साझेदारी निभा दी । वहीँ जीत के लिए लखनऊ ने कोलकाता के सामने 211 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने आयी कोलकाता की टीम बेहद करीब 208 रन बना पाई और दो रन से इस मुकाबले को हार गई । लखनऊ की ओर से डिकॉक ने सर्वाधिक 140 रन की पारी खेली जहाँ उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के अपनी पारी में लगाए ।

आईपीएल 2022 के सबसे रोमांचक मैच में लखनऊ ने कोलकाता को दो रन से मात देकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है । इस हार के साथ ही कोलकाता का प्लेऑफ की रेस में पहुंचने का सपना समाप्त हो गया ।
रिंकू के साथ हुई नाइंसाफी ?
लखनऊ ने जहाँ जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली वहीँ आखिरी ओवर बेहद रोमांच से भरा हुआ था । आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 21 रन की दरकार थी। रिंकू सिंह ने तूफानी अंदाज़ में थे और शुरुआती तीन गेंदों में स्टोइनिस के 16 रन बटोर चुके थे ।

मैच पूरा कोलकाता के कब्जे में आ चूका था । लेकिन मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी दो गेंदों में कमाल कर दिया । जहाँ उन्होंने आखिरी 2 गेंद में दो विकेट हासिल कर लखनऊ की टीम को 2 रन से जीत दिलाई। लेकिन रिंकू सिंह का विकेट विवादों के घेरे में आ गया ।
मैच जीतने के लिए कोलकाता की टीम को आखिरी ओवर में 21 रन की जरूरत है। रिंकू सिंह और सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद थे और मार्कस स्टोइनिस को आखिरी ओवर करने के लिए लोकेश ने गेंद सौपीं । जहाँ पारी की 5 वीं गेंद पर रिंकू ने हवाई शॉट खेलनी चाही और गेंद हवा में गई जहाँ मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर एविन लुईन ने शानदार कैच पकड़ कर उन्हें पवेलियन भेजा।
— vikki thakur (@vikkith73274828) May 19, 2022
लेकिन जब स्टोइनिस ने गेंद फेकि तो उनका पॉव लाइन के काफी आगे की ओर था । जहाँ कुछ लोगों के अनुसार यह गेंद सही थी और कुछ का कहना की यह गेंद नो बॉल थी । लेकिन यह साफ़ है की यह बेहद करीबी मामला था । जहाँ रिंकू को अगर जीवनदान मिलता तो कोलकाता की टीम इस मैच को संभवतः जीत जरूर लेती ।
Fixer LSG 😡😡😡😡😡😡….Rinku Singh was not out ..it was a clear no ball pic.twitter.com/xiJVD9gUK4
— Fåřđīņ Hãqűę (@legend_fardin) May 18, 2022
In today's match between LSG ve KKR… Rinku Singh wicket ball was not out kindly check it… Marcus Stoinis has over stepped
— Anil Nikam (@nikam223) May 18, 2022







