वीडियो: चेतेश्वर पुजारा ने 1 ओवर में जड़ा 22 रन, 79 गेंद में 107 रन बनाकर दिखाया आईपीएल के फ्रेंचाइजी को आईना

0
97
views
Video: Cheteshwar Pujara scored 22 runs in 1 over, scoring 107 runs in 79 balls showed the mirror to the IPL franchise
PC: Sussex/Twitter

भारत के प्रमुख टेस्ट क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा अलग ही अंदाज़ में इंग्लैंड में दिखाई दे रहे हैं । जहाँ अक्सर पुजारा को भारत की नै दीवार के रूप में जाना जाता है । पारी में एक छोर पर विकेट बचाकर रखना और गेंदबाज़ों को थकाने में माहिर बल्लेबाज पुजारा एक अलग अंदाज़ में  नज़र आये । जहाँ आईपीएल में भी उनके एक समय के बाद इसलिए तरजीह नहीं दी जाने लगी क्यूंकि वे आक्रामक नहीं रहे । लेकिन  जिस अंदाज़ में पुजारा ने वारविकशायर के खिलाफ खेला वह ऐतिहासिक रही । जहाँ एक ओवर में 22 रन जड़कर उन्होंने क्रिकेट जगत में कोहराम मचा दिया है महज 73 गेंद में पुजारा ने शतक ठोका ।

2018 में  पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग टेस्ट में अपने पहले रन बनाने के लिए 53 गेंदें लीं थी । जहाँ लगभग 10 ओवर के बाद पुजारा के बल्ले से एक रन निकला । जहाँ धैर्य और अनुशासन के लिए जाने जानें वाले प्लेयर पुजारा  एक अलग अवतार में दिखाई दिए ।

Video: Cheteshwar Pujara scored 22 runs in 1 over, scoring 107 runs in 79 balls showed the mirror to the IPL franchise
PC: Sussesx cricket/Twitter

इस अवतार को देखकर फैंस बेहद खुश हैं , क्योंकि पुजारा को अक्सर स्लो रन बनाते हुए देखा गया है लेकिन उनके तेज रन बनाने की भी क्षमता है यह उन्होंने वारविकशायर के खिलाफ रॉयल लंदन वन-डे कप टाई के दौरान ससेक्स की ओर से दिखाया ।

Video: Cheteshwar Pujara scored 22 runs in 1 over, scoring 107 runs in 79 balls showed the mirror to the IPL franchise
PC: sussesx cricket/Twitter

वारविकशायर ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 311 रनों के लक्ष्य ससेक्स को दिया । जहाँ बड़े लक्ष्य का पीछा काने उतरी ससेक्स की टीम को आखिरी 36 गेंदों में कुल 70 रन की दरकार थी । वहीँ 45 वे ओवर में चेतेश्वर पुजारा ने शानदार अंदाज़ में 22 रन ठोके । जहाँ पुजारा ने नॉरवेल को रिमांड पर लेते  हुए शानदार 22 रन बनाये । जहाँ पुजारा ने 79 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से शानदार 107 रन की पारी खेली । हालाकिं इस मैच में वारविकशायर के खिलाफ रॉयल लंदन वन-डे कप टाई के दौरान ससेक्स ने 306/7 रन बना पाई और 4 रन से मैच को हारना पड़ा लेकिन पुजारा ने सभी का दिल जरूर जीता ।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here