Manipal Tigers vs Bhilwara Kings: मोहम्मद कैफ ने खेली तूफानी 73 रनों की पारी, श्रीसंत फिर पड़े फीके, मनिपाल टाइगर्स ने ठोके 153/7 रन

0
207
views
Manipal Tigers vs Bhilwara Kings: Mohammad Kaif played a blistering innings of 73 runs, Sreesanth fell again, Manipal Tigers scored runs
PC: Twitter

Manipal Tigers vs Bhilwara Kings, 2nd Match: लीजेंड लीग का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां भीलवाड़ा किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए मनिपाल टाइगर्स ने 20 ओवर में153/7 रन बनाए। जहां जीत के लिए भीलवाड़ा किंग्स को 154 रन की दरकार है।

टॉस

Manipal Tigers vs Bhilwara Kings, 2nd Match
PC: Twitter

इरफान पठान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया जहां ओस फैक्टर को देखकर इरफान पठान ने यह निर्णय लिया। जहा रन चेस करना इस विकेट पर आसान रहेगा और इसका फायदा टीम को पहुंचेगा।

53 रन पर गिर चुके थे मनिपाल के 5 विकेट

मनिपाल की शुरुआत निराशाजनक रही जहां जहां सलामी बल्लेबाज रविकांत शुक्ला 1 और स्वप्निल ने 2 रन बनाकर आउट हुए। कोरि एंडरसन भी 0 रन पर एडवर्ड का शिकार बने इसके बाद उतरे थे स्टेट फॉर बॉल 3 रन पर एडवर्ड के हाथों आउट हुए। एक समय संकट से जूँझ रहे मनिपाल टीम को कैफ और प्रदीप साहू ने उबारा।

इरफान पठान और  एड्वर्ड की जबरदस्त गेंदबाजी

Manipal Tigers vs Bhilwara Kings, 2nd Match
PC: Twitter

इरफान पठान ने 3 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट चटकाए। वहीं श्रीसंत सुपर सब बनकर मैदान पर उतरे जहां पहले ही ओवर में उन्होंने 12 रन लुटाए जहां कैफ ने दो जबरदस्त चौके जड़े। वहीं अगले ही ओवर में श्रीसंत ने प्रदीप जो की 19 गेंद पर 30 रन बनाकर खेल रहे थे उनका विकेट हासिल कर वापसी की।

टैबू ने 13 गेंद पर 17 रन बनाए लेकिन गलत निर्णय का शिकार बने जहां पानेसर की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया जबकि बल्ले से गेंद लगकर पद पर लगी थी। मनिपाल के चार प्लेयर दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

कैफ Mohammad Kaif बने संकटमोचक

Manipal Tigers vs Bhilwara Kings, 2nd Match
PC: Twitter

कैफ ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और 59 गेंद का सामना करते हुए 73 रन बनाए। जहां उन्होंने 10 चौके जड़े। एक छोर पर मोहम्मद कैफ ने विकेट को संभालकर रखा और टीम को सम्मानजनक स्तिथि तक लेकर गए। जहां चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कैफ ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया।

मोहम्मद कैफ ने जबरदस्त क्लासिक पारी खेली जहां मैदान के हर छोर पर उन्होंने रन बनाए। वहीं कैफ और गेंदबाज बेस्ट के बीच नोक झोंक भी देखी गई। अंत में पारी की आखिरी गेंद पर एडवर्ड ने उनका विकेट इरफान पठान को कैच दिलवाकर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here