IND vs ENG: स्मृति मांधाना-हरमनप्रीत का धमाल, भारत ने 7 विकेट से इंग्लैंड को रौंदा, यस्तिका भी चमकी

0
72
views
IND vs ENG: Smriti Mandhana-Harmanpreet's performance, India thrashed England by 7 wickets, Yashtika also shines
PC: Icc

भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच काउंटी ग्राउंड में खेला गया।इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया । इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 44 ओवर में 232 रन बनाकर मैच को 7 विकेट से जीत लिया है एवं इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के 5 विकेट 94 रनों पर कर दिए थे ढेर

IND vs ENG: Smriti Mandhana-Harmanpreet's performance, India thrashed England by 7 wickets, Yashtika also shines
PC: ESPN

भारतीय‌ गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया जहां गोस्वामी ने 10 ओवर में 20 रन देकर 1 विकेट चटकाए ।वही दीप्ति शर्मा ने 10 ओवर में 33 रन देकर दो सफलता अर्जित की। हरलीन देवल ,गायकवाड एवं मेघना सिंह को एक-एक सफलता हाथ लगी। आलम यह था ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों को भारतीय टीम ने 9 ओवर के अंदर समेट दिया था जहां भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए और दवाब बनाए रखा।

डेविडसन रिचर्ड और व्याट का शानदार प्रदर्शन

IND vs ENG: Smriti Mandhana-Harmanpreet's performance, India thrashed England by 7 wickets, Yashtika also shines
PC: ESPN

डेविडसन रिचर्ड ने 61 गेंद पर 50 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 4 चौके जड़ दिए। व्याट ने भी 50 गेंदों में 43 रन की पारी खेली। अंत में चार्लोट ने 21 गेंद में 24 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्तिथि में पहुंचाया। जहां इन पारियों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 228 रनों का लक्ष्य दिया।

भारत की शुरुआत हुई बेहद निराशाजनक

IND vs ENG: Smriti Mandhana-Harmanpreet's performance, India thrashed England by 7 wickets, Yashtika also shines
Pc: ICC

227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही जहां 1 रन पर शेफाली वर्मा क्रॉस का शिकार बनी। इसके बाद स्मृति मंधाना और यास्तिका भाटिया ने जनदार प्रदर्शन किया। जहां यास्तिका भाटिया ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली वहीं अपना चौथा अर्धशतकीय पारी पूरा किया।

दूसरी ओर सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 91 रन की पारी खेली जहां वह अपने शतक बनाने से 9 रनों से चुकी।

कप्तान हरमनप्रीत ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 7 चौके और एक छक्के की मदद से 74 रनों की नाबाद पारी खेली और भारतीय टीम को जीत दिलाई।

प्लेयर ऑफ द मैच

IND vs ENG: Smriti Mandhana-Harmanpreet's performance, India thrashed England by 7 wickets, Yashtika also shines
Pc: ICC

स्मृति मांधाना को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 99 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 91रन की पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here