एशिया कप 2022 का बेहद अहम करो या मरो मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से रौंदकर लगभग एशिया कप 2022 से बाहर का रास्ता तय कर दिया है। आज अगर एशिया कप के सुपर 4 के चौथे मुकाबले में पाकिस्तान। अफगानिस्तान को रौंद देती है तो भारत एशिया कप 2022 से बाहर हो जायेगी। उतार चढ़ाव वाले इस मैच में पहले रोहित शर्मा ने 72 रनों की पारी खेलकर टीम को 2 शुरुवाती विकेट झटकों से बाहर निकाला वहीं आखिरी ओवर में ऋषभ पंत की रन आउट में चूक ने मैच का रुख श्रीलंका की ओर मोड़ दिया।
आखिरी ओवर का ड्रामा

भारत ने रोहित शर्मा के 72 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 173 रन 8 विकेट पर बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की और ओपनिंग साझेदारी कुशल मेंडिस और निस्संका के बीच 97 रनों की हुई। वहीं मैच में आखिरी ओवर में ट्वीट तब आया जब 6 गेंद पर श्रीलंका को केवल 7 रन चाहिए था और ऋषभ पंत से बड़ी चूक हो गई।
आखिरी ओवर रोहित शर्मा ने अर्शदीप को दिया। जहां राजपक्षे और शानका मैदान पर मौजूद थे। इससे पहले भुवनेश्वर कुमार ने 19 वें ओवर में 14 रन लुटाकर मैच में श्रीलंका को ला खड़ा किया था। दिक्कत की बात यह थी की भुवनेश्वर कुमार ने उस अहम ओवर में 2 वाइड गेंद डालकर अतिरिक्त रन और गेंद की थी। जिसकी वजह से आखिरी ओवर में 7 रन बचाने को।दरकार भारतीय टीम को थी।

19.1 ओवर : अर्शदीप ने ,140 किलोमीटर की रफ्तार से यॉर्कर डाली और किसी तरह राजपक्षे ने 1 रन लिया।
19.2 ओवर : शानका को फिर से अर्शदीप ने यॉर्कर डाला और शनाका एक रन लेने में इस गेंद पर कामयाब रहे।
19.3 ओवर : अर्शदीप ने फिर से यॉर्कर गेंद डाली और इस गेंद पर राजपक्षे ने लॉन्ग ऑन पर 2 रन भाग कर लिए। जहां अर्शदीप ने जबरदस्त गेंदबाजी की।
19.4 ओवर: अर्शदीप की चौथी गेंद पर राजपक्षे ने 1 रन लिया।
19.5 ओवर : अर्शदीप की इस गेंद पर शनका पूरी तरह चुके और गेंद पंत के पास गई और शनाका इस गेंद पर राजपक्षे को स्ट्राइक देने के लिए भागे और पंत से बड़ी चूक हो गई। जहां आसान सा रन आउट मिस हो गया और इसके बाद दूसरे एंड पर भी अर्शदीप का निशाना चुका और एक अतिरिक्त रन बाय के मिले और श्रीलंका ने इस मैच को 6 विकेट से जीता।
पंत से छूटा रन आउट का मौका

जहां 19.5 ओवर में ऋषभ पंत से रन आउट का मौका छूटा वहीं इस मैच से भी भारत की पकड़ छूट गई। जिसके बाद फैंस को धोनी की याद सताने लगे और वीडियो में बांग्लादेश के खिलाफ धोनी के शानदार रन आउट की वीडियो भी वायरल होने लगी है। जहां विकेटकीपर के पीछे धोनी का कोई सानी नहीं है। वहीं एक बड़ी चूक की वजह से भारत ने इस मैच को हारा। हालांकि यह कहना भी गलत नहीं होगा की।भारत को जो शुरुआत रोहित शर्मा ने दिलाई थी उसका फायदा इंडिया मिडिल ओवर में नहीं ले पाई । जहां बीच के ओवर में 9 रन के अंतराल पर हार्दिक, हुड्डा और पंत आउट हुए।
वीडियो
Once Upon a Time There Lived a Ghost @msdhoni ❤️❤️#INDvsSL pic.twitter.com/Jc813CQgHU
— Uday (@uday4497) September 7, 2022
;







