एशिया कप 2022 के सुपर 4 के तीसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने भारतीय टीम को 6 विकेट से रौंदकर अंक तालिका में टॉप पर जगह बना ली है । इस हार के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर ने उमरान मलिक के एशिया कप में चुनाव ना होने पर सवाल दागे हैं।
इस हार के बाद भारतीय टीम पर बाहर जाने का खतरा बढ़ चुका है वहीं आज एशिया कप 2022 के सुपर फोर के चौथे मुकाबले में अगर पाकिस्तान अफगानिस्तान की टीम को हराने में कामयाबी हासिल कर लेती है तो एशिया कप से बाहर जाने वाली तीसरी टीम भारतीय टीम होगी जय से पहले बांग्लादेश हॉन्ग कोंग एशिया कप की रेस से बाहर हो चुके हैं वह इस मैच में हार की वजह भारत की गेंदबाजी को माना जा रहा है यहां क्रिकेट पंडितों के साथ क्रिकेट विशेषज्ञ एवं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है जहां उन्होंने सवाल उठाया है।
केवल 3 सिमर गेंदबाज के साथ बेदम दिखी टीम इंडिया
आपको बता दें की भारत की श्रीलंका पर 6 विकेट से हार के बाद टीम सिलेक्शन , मैनेजमेंट पर भी काफी सवालिया निशान खड़े हो चुके हैं जहां श्रीलंका के खिलाफ भारत ने हार्दिक पांडे को मिलाकर केवल 3 सिमर गेंदबाज को जगह दी थी। जिसकी वजह से गेंदबाजी बेहद बेदम नजर आई। जहां आवेश खान फिटनेस टेस्ट में अपना 100 फीसदी देने में नाकाम रहे थे और उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। वहीं दीपक चाहर भी टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। वहीं दीपक हुड्डा को लिया तो गया लेकिन एक ओवर के लिए भी उन्हें परखा नहीं गया।

हरभजन सिंह का बड़ा बयान
Where is Umran malik (150km speed) ? Why Deepak chahar (top quality swing bowler )wasn’t there ? Tell me if these guys don’t deserve the chances ?? Why Dinesh Karthik don’t get chances consistently?? Disappointing
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) September 6, 2022
;
एशिया कप के सुपर फॉर में मिली लगातार दूसरी हार के बाद पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का बड़ा बयान सामने आया उन्होंने ट्वीट कर कई सवाल दागे हैं और मैनेजमेंट पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। “उमरान मलिक (150 किमी की गति) कहाँ है? दीपक चाहर (उच्च गुणवत्ता वाले स्विंग गेंदबाज) क्यों नहीं थे? मुझे बताओ कि क्या ये लोग मौके के लायक नहीं हैं ?? दिनेश कार्तिक को लगातार मौके क्यों नहीं मिलते?? निराशाजनक

यह साफ है की टीम में गेंदबाज बेहद बेदम साबित हुए जहां मौके पर ब्रेक थ्रू दिलवाने में गेंदबाज दिशाहीन नजर आए वहीं पेस और गति भी तेज गेंदबाज में अर्शदीप को छोड़कर नहीं दिखी। भुवनेश्वर कुमार ने एशिया कप 2022 के सुपर 4 के लगातर 2 मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 19 ओवर में 19 और श्रीलंका के खिलाफ 14 रन लुटाए और आखिरी ओवर में केवल 7 रन बनाने को बचे। जहां एक और तेज गेंदबाज की कमी साफ दिखाई दी। जहां एशिया कप में मोहम्मद शमी के सिलेक्शन ना होने पर भी कई सवाल अब उठते दिखाई दे रहे हैं।







