आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच 5 मैचों की द्विपक्षीय t20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला सिविल क्रिकेट क्लब में खेला गया। जहां आयरलैंड की टीम ने 5 विकेट से अफगानिस्तान को रौंदकर सीरीज में 2/0 की बढ़त हासिल कर ली है। जहां अब सीरीज हार का खतरा अफगानिस्तान पर मंडराने लगा है।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने आयरलैंड की टीम ने 19 वें ओवर में 125 रन बनाकर मैच को 5 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ आयरलैंड ने अफगानिस्तान जैसे टीम को बौना साबित कर दिया है। जहां न्यूज़ीलैंड और भारत की हार से भी आयरलैंड ने काफी कुछ सीखा है और उस सीख का फायदा आयरलैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ मिल रहा है।
अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज गुरबाज और घनी रहे फ्लॉप

अफगानिस्तान की शुरुआत निराशाजनक रही जहां घनी और गुरबाज 1/1 रन पर पविलियन वापसी लौटे। वहीं शहीदी ने पारी संभाला और 42 गेंद में 36 रन बनाए। ज़दरान ने 17 रन और ओमर्जी ने 11 रन का योगदान दिया।
अफगानिस्तान के लिए शहीदी और नबी के बीच 30 रनों की साझेदारी हुई। जहां गुच्छों और नियमित अंतराल में विकेट पतन होना अफगानिस्तान की हार की बड़ी वजह बना। जहां अफगानिस्तान ने अपने टॉप 5 बल्लेनाजों को 69 रनों पार खो दिया था।
आयरलैंड के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
आयरलैंड ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। जहां चार गेंदबाजों ने 2/2 विकेट अपने नाम किया। लिटल ने और एडेयर सबसे कियाफाती रहे। जहां लिटल ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिया तो वहीं एडेयर ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। आयरलैंड के तरफ से डेलनी और कैंफर को भी 2/2 विकेट मिलें। जहां पूरी बॉलिंग यूनिट ने अफगानितान पर दवाब शुरू से बनाए रखा।
आयरलैंड की ओर से बलबिर्नी और टकर के बीच शानदार साझेदारी

आयरलैंड का पहला विकेट 7 रन पर गिरा जहां स्टर्लिंग 4 रन बनाकर उल हक का शिकार बने। इसके बाद कप्तान वालबर्न और टकर के बीच 65 रनों की साझेदारी हुई और मैच का रुख आयरलैंड की ओर मुड़ गया। बलबिर्नी ने 46 रन , टकर ने 27 रन की बहुमूल्य पारी खेली।
डॉकरेल और कैम्फर के बीच 24 रनों की साझेदारी और अंत में डॉकरेल और डेलानी के बीच 15 रनों की साझेदारी ने मैच आयरलैंड के नाम किया। डॉकरेल ने 25 रन बनाए।
राशिद खान रहे फ्लॉप
अफगानिस्तान के टॉप स्पिनर राशिद खान को आयरलैंड के प्लेयर ने आइना दिखा दिया । जहां अब तक हुए दोनों मैचों में एक भी विकेट राशिद खान के पाले में नहीं आए हैं। जहां आयरलैंड के बालेबाजों ने राशिद खान की गेंदबाजी को मामूली साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
राशिद खान ने 4 ओवर में 27 रन दिए। वहीं नबी ने 2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए। रहमान, फारूकी और उल हक़ को एक एक सफलता हाथ लगी।
मल्टीबैगर ऑफ द मैच
मल्टीबैगर ऑफ द मैच के खिताब से बलबिर्नी को नवाजा गया जहां उन्होंने 36 गेंद में ताबड़तोड़ 46 रन की पारी खेली थी। जहाँ 500 डॉलर की इनामी राशि उन्हें दी गई ।
मैन ऑफ द मैच

लिटल को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया जहां उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। जहाँ उन्हें 500 डॉलर की इनामी राशि दी गई ।







